श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के ऑपरेशनल कमांडर सैफुल्लाह के मारे जाने के बाद अब घाटी में संगठन का ऑपरेशनल कमांडर अबू उबैद को बनाया गया है। पाकिस्तान के मुजफ्फ राबाद से हिज़्ब के प्रवक्ता सलीम हाशमी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि कमांडर उबैद को ऑपरेशनल चीफ और मुसैब उल इस्लाम को डिप्टी चीफ बनाया गया है। बयान में कहा गया है कि सैफुल्लाह के मारे जाने के बाद संगठन की बैठक में यह फैसला किया गया। ज्ञात हो कि सुरक्षा बलों ने गत रविवार को सैफुल्लाह को मार गिराया था।
विज्ञापन
2 of 5
कुलगाम में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद उनके जनाजे में जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गांदरबल में पाकिस्तान के इशारे पर गत छह अक्तूबर को आतंकियों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुलाम कादिर के घर पर हमला किया था। इलाके में सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्कर ने पांच नेताओं की सूची पाकिस्तान में बैठे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के कहने पर तैयार की थी। यह खुलासा हमले के सिलसिले में पकड़े गए तीन ओजीडब्ल्यू ने किया है।
विज्ञापन
3 of 5
कुलगाम में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद उनके जनाजे में जुटी भीड़
- फोटो : बसित जरगर
एसएसपी गांदरबल के अनुसार हमले में 4जी मोबाइल के इंटरनेट के दुरुपयोग की भी बात सामने आई है क्योंकि ये जेंगी जैसी संदिग्ध एप से हमजा हिज्बी से लगातार संपर्क में थे। इससे पहले कुलगाम में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या में भी पाकिस्तान का हाथ सामने आ चुका है। ज्ञात हो कि नुन्नर इलाके में हुए हमले में भाजपा नेता तो बच गया था, लेकिन पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद अल्ताफ शहीद हो गए थे। त्राल निवासी आतंकी शब्बीर अहमद शाह भी मार गिराया गया था, जबकि एक अन्य घायल हुआ था।
4 of 5
kulgam attack on bjp leaders
- फोटो : अमर उजाला
गांदरबल के एसएसपी खलील पोसवाल ने बताया कि हमले में मारे गए आतंकी के पास से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थी। एसआईटी को जांच के दौरान कुछ मोबाइल नंबर मिले थे। इनके इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) विश्लेषण में सामने आया था कि कुछ लोग जेंगी और कोनियन जैसी संदिग्ध एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे थे जो आम लोग नहीं करते। इसी आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की।
उन्होंने खुलासा किया कि गांदरबल के युवक कैसर अहमद शेख, आसिफ और हिलाल को फेसबुक पर हमजा हिज्बी से चैटिंग के दौरान भाजपा नेताओं की सूची तैयार करने और रेकी का काम सौंपा गया था। तीनों श्रीनगर में अस्पताल व एटीएम में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। हमले में मुख्य भूमिका कैसर ने निभाई। उसने भाजपा के करीब 5 टॉप कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर पाकिस्तान को सौंपी। इसके बाद उसे आदेश मिला कि वह कुलगाम के एक सक्रिय आतंकी अबू कासिम से संपर्क करें और साजिश को अंजाम दें। इस हमले के बाद इन्हें दोबारा पाकिस्तान से जेंगी एप पर आदेश मिला कि वह सभी एप्लिकेशन को फोन से डिलीट कर दें।