फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के बाद अब घाटी के कॉलेजों में भी लौटी रौनक, देखिए तस्वीरें

Mon, 15 Feb 2021 02:18 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीर में कॉलेज खुलने पर लौटी रौनक - फोटो : बासित जरगर
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 15 फरवरी से घाटी के सभी कॉलेजों को खोल दिया गया  है। कोरोना काल के बाद से बंद पड़े कॉलेजों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। कॉलेजों के खुलने से विद्यार्थियों में काफी खुशी है और बहुत ही उत्सुकता के साथ वह कॉलेजों में पढ़ाई करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीर में कॉलेज खुलने पर लौटी रौनक - फोटो : बासित जरगर
कोरोना काल के बाद करीब 12 महीने बाद घाटी के कॉलेजों में रौनक लौटी है। इस दौरान पूरी तरह से कोविड़-19 के निर्देशों का पालन किया गया। विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें अंदर कालेज  परिसर में जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

3 of 5
कश्मीर में कॉलेज खुलने पर लौटी रौनक - फोटो : बासित जरगर
करीब  1 साल बाद प्रदेश के कॉलेजों में कक्षाएं शुरू होने से शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थी भी काफी खुश नजर आए। पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या शत प्रतिशत नजर आई। प्रबंधन द्वारा कक्षाओं के सुचारू संचालन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं।

4 of 5
कश्मीर में कॉलेज खुलने पर लौटी रौनक - फोटो : बासित जरगर
कालेज में कक्षाओं में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया और हर विद्यार्थी द्वारा मास्क का इस्तेमाल किया गया। बता दें कि जम्मू संभाग में 1 फरवरी से ही कालेज और स्कूल खुल चुके थे,जिसके बाद अब घाटी में भी स्कूल खोलने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कश्मीर में कॉलेज खुलने पर लौटी रौनक - फोटो : बासित जरगर
कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद आठवीं तक के स्कूलों में भी कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे पहले एक फरवरी से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया था। धीरे-धीरे शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा को फिर से पटरी पर लाने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें