भारतीय सेना के जवान
- फोटो : बासित जरगर
एडीजी (लॉं एंड ऑर्डर एंड सेक्योरिटी) मुनीर अहमद खान ने बताया कि आतंकी घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। उनके अनुसार कार्यक्रम स्थलों के आसपास अतिरिक्त जवानों की तैनाती, बुलेट प्रूफ बंकर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी डीआईजी और ज़िला एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं हर जिले के जिला उपायुक्त के साथ समन्वय बनाते हुए सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं।