कश्मीर में बारामुला के एडीसी(अपर उपायुक्त) मोहम्मद अहसान मीर का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह सड़क पर निकलने वाले लोगों की छड़ी से पिटाई करते दिखाई पड़ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि घर से पैदल निकलीं महिलाओं को भी नहीं बख्शा। अमीर की आलोचना तब ज्यादा होने लगी जब एसएसपी रईस मोहम्मद भट्ट एक तस्वीर में हाथ जोड़कर महिला से अपील करते दिखे। एक ओर एसएसपी की तारीफ हो रही है तो एडीसी की इस हरकत को लेकर लोग काफी नाराज हैं।
उधर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एसोसिएशन ने उनके दो कर्मचारियों की पिटाई को लेकर निंदा की। कमिश्नर पीके पोल ने बताया कि घटना की जांच की जाएगी। देखा जाएगा कि यह घटना किस कारण से हुई है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बारामुला के जिला उपायुक्त से पूरी रिपोर्ट जल्द पेश करने के लिए कहा है।