फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों के बीच पहुंचे अभिनेता नाना पाटेकर बोले 'हमें मरना नहीं, दुश्मनों को मारना है'

Sat, 19 Nov 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
NANA PATEKAR - फोटो : Amar Ujala
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर बुधवार को पलोडा और सांबा के पंजटीला में बीएसएफ के मुुख्यालय में पहुंचे और जवानों के परिवार वालों से भी मुलाकात की। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जम्मू में उन्होंने सभी शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहीदों के प्रति संदेश लिखा कि जल्द ही वापस आ जाओ जंग अभी खत्म नहीं हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
NANA PATEKAR - फोटो : Amar Ujala
सांबा में बीएसएफ मुख्यालय में पहुंचते ही फिल्म अभिनेता ने सबसे पहले धरती प्रणाम किया। इसके बाद बीएसएफ जवानों के परिवार वालों से मिले और उन्हें नमस्कार किया। कहा कि धन्य हैं आप, जिनके बेटे, भाई और पति बीएसएफ में देश की सेवा कर रहे हैं। उन्हें मालूम है कोई भी त्योहार क्यों न हो, वह हमेशा ही सरहद पर मनाते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
NANA PATEKAR - फोटो : Amar Ujala
आपके बीच भी नहीं पहुंच पाते हैं। जब कोई हमारा जवान दुश्मन की गोली से शहीद होता है तो परिवार को गर्व होता है। उन्होंने कहा कि वह जवानों की माता, बहनों को सलाम करते हैं। उन्होंने बच्चों को आटोग्राफ भी दिए। इसके बाद वह जवानों से रूबरू हुए।
 

4 of 7
NANA PATEKAR - फोटो : Amar Ujala
पाटेकर ने जवानों से कहा कि हमें मरना नहीं, बल्कि मारना है। जवानों को खराेंच तक न आए। वह जवानों का हौसला बढ़ाने नहीं आए हैं, बल्कि खुद का हौसला बढ़ाने आए हैं। कहा कि आपके हौसले तो हमेशा ही बुलंद हैं। इस बार वह जवानों के साथ खाना खाएंगे, लेकिन अगली बार आएंगे तो सरहद पर बने बंकराें में जवानों के साथ रात बिताएंगे और वहीं खाना खाएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 7
NANA PATEKAR - फोटो : Amar Ujala
बीएसएफ जवानों ने जब उन्हें किसी फिल्म का डायलॉग सुनाने को कहा तो उन्होंने कहा कि भूखे पेट डायलॉग नहीं सुना पाऊंगा। फिर उन्होंने कुछ फिल्मी डायलॉग सुनाए। इसके बाद जवानों के साथ खाना खाया। इस मौके पर बीएसएफ के डीआईजी डीके उपाध्याय, डीआईजी धर्मेंद्र पारिक, कमांडिंग अधिकारी भूपिंदर सिंह, कमांडिंग अधिकारी गुरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 7
NANA PATEKAR - फोटो : Amar Ujala
बीएसएफ 97 बटालियन सांबा में आए बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने बोर्ड आफ डेवलपमेंट फार स्पोर्ट इन इंडिया (बीडीएसआई) की ओर से जवानों के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
NANA PATEKAR - फोटो : Amar Ujala
इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम् आदि के जयघोष लगे। पाटेकर ने अपने हस्ताक्षर में जल्दी वापस आ जाओ, जंग अभी खत्म नहीं हुई, का संदेश दिया। इस मौके पर संस्थान के प्रधान अमित सेठी, विमल मनचंदा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें