जम्मू के रिहाड़ी कालोनी में उस वक्त अफरा तफरा का माहौल बन गया जब एक महिला के साथ बॉथरूम में नहाते वक्त बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई। घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। मौके से पुलिस भी पहुंच गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
jammu
- फोटो : amar ujala
रिहाड़ी कालोनी में मरम्मत के दौरान मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सरवाल पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ। महिला के पिता ने घर के बाकी कमरे किराये पर उठा रखे थे। घर काफी पुराना था, इस वजह से उसे फिर से बनवाया जा रहा था।
विज्ञापन
3 of 4
jammu
- फोटो : AMAR UJALA
निर्माण का कार्य जारी था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे महिला अपने नौ वर्ष के बेटे को दूसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम में नहलाने के बाद खुद नहाने चली गई। इस दौरान नीचे का हिस्सा ढह गया। जिसमें दब के उसकी मौत हो गई।
घर और आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य जारी कार्य जारी कर महिला के शव को मलबे से निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी लाया गया। जहां परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर शव अपने साथ ले गए।