फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियाचिन में चमत्कार! 6 दिन बाद जिंदा मिला जवान

विज्ञापन
1 of 6
चमत्कार इसे कहते हैं। छह दिन पहले सियाचिन में बर्फीले तूफान में फंसने वाले दस सैनिकों में से एक जवान को बचाने में कामयाबी मिली है, जबकि 5 शहीद जवानों का शव निकाला गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

सियाचिन में चमत्कार! 6 द‌िन बाद ‌ज‌िंदा मिला जवान

2 of 6
जीवित मिले लांस नायक हनामन थापा की हालात बेहद गंभीर है। उसे सेना के आर.आर अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उत्तरी कमान के प्रमुख जीओसी इन सी ले. कर्नल डी. एस हुड्डा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
विज्ञापन

सियाचिन में चमत्कार! 6 द‌िन बाद ‌ज‌िंदा मिला जवान

3 of 6
हनमन थप्पा को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

सियाचिन में चमत्कार! 6 द‌िन बाद ‌ज‌िंदा मिला जवान

4 of 6
सैन्य टीमें घटनास्थल के आसपास लगातार बर्फ हटाने के काम में जुटी हैं। कुछ स्थानों पर जवानों की तलाश में 30-30 फुट तक बर्फ हटाई गई। जम्मू स्थित सैन्य प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी के अनुसार अन्य जवानों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सियाचिन में चमत्कार! 6 द‌िन बाद ‌ज‌िंदा मिला जवान

5 of 6
उल्लेखनीय है कि 19000 फुट पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र में बर्फीले तूफान में एक जूनियर कमीशंड अफसर (जेसीओ) और नौ जवान फंस गए थे। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार जवानों की तलाश में घटनास्थल के पास नया कैंप स्थापित किया गया है। ताकि संवेदनशील इलाकों में लगातार खोजबीन जारी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियाचिन में चमत्कार! 6 द‌िन बाद ‌ज‌िंदा मिला जवान

6 of 6
आधुनिक यंत्रों से संभावित स्थानों की तलाश कर अभियान चलाया जा रहा है। ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार लगातार बर्फीले तूफान, कड़ाके की ठंड और कम रोशनी तलाशी अभियान में बाधक बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें