चीन निर्मित 59 एप पर केंद्र सरकार की पाबंदी के पीछे एलएसी के हालात के अलावा लद्दाखी इंजीनियर सोनम वांगचुक के बटुए का आंदोलन भी बड़ी वजह रही है। मैगसेसे अवार्ड विजेता और बॉलीवुड फिल्म थ्री-इडियट के असली रैंचो सोनम वांगचुक ने 28 मई को सिंधु नदी के किनारे अपना पहला वीडियो शूट कर यू-ट्यूब पर अपलोड किया था।