कश्मीर से लौट रहे श्रमिकों और पर्यटकों को सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात सुविधा देने में भारतीय रेल अहम रोल अदा कर रहा है। पिछले पांच दिन में रेलवे ने 40 हजार के करीब श्रमिकों और पर्यटकों को उनके राज्य भेजा है। इसी कड़ी में शनिवार को 45 सौ के करीब श्रमिकों को विशेष ट्रेन से उनके राज्यों की ओर रवाना किया।