फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डल झील में कचरा बीनकर अपने परिवार का गुजारा करता है 18 वर्षीय बिलाल

Sun, 24 Sep 2017 08:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : AMAR UJALA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त ‘मन की बात’ कर रहे थे, कश्मीर का कचरा बीनने वाला बिलाल डार उस वक्त डल झील की सफाई के लिए जा रहा था। रविवार को  ‘मन की बात’ के 36वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान के संदर्भ में 18 साल के बिलाल की खूब तारीफ की।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : AMAR UJALA
श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) ने उसे अपना स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उसे विशेष वर्दी और गाड़ी भी मुहैया कराई गई है। बांदीपोरा जिले के लहरवारपोरा के रहने वाले बिलाल को 2003 में पिता मोहम्मद रमजान डार की मौत के बाद मां मुगली और दो बहनों के  पोषण के लिए कचरा बीनना शुरू करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : ANI
कुछ साल बाद वह बांदीपोरा की वुलर झील से कचरा निकालने लगा, जिसे बेचकर उसे रोज 150-200 रुपये मिल जाते। इस तरह साल में उसने करीब 12 हजार किलो कचरा झील से निकाल फेंका। जिसमें प्लास्टिक, बोतल, जूते और कई तरह का कचरा शामिल था। उसके काम को देख कई लोगों का ध्यान उस पर गया। तीन माह पहले एसएमसी ने उसे ब्रांड एंबेसडर बना लिया।

4 of 5
- फोटो : AMAR UJALA
अब डल झील की सफाई का काम भी उसके जिम्मे आ गया है। श्रीनगर नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर के रूप में वह अब श्रीनगर के व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों में पर्यावरण साफ रखने, स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : AMAR UJALA
रविवार को ‘मन की बात’ में मोदी के उसका नाम लेने के बाद बिलाल की खोज होने लगी। मीडिया का हुजूम बिलाल को ढूंढने लगा। नगर निगम के अधिकारियों के मार्फत बिलाल को इस बाबत पता चला तो वह भावुक हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें