सेना ने मंगलवार को घुसपैठ की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम करते हुए दस आतंकियों को मार गिराया। पहली वारदात में करीब 15 आतंकियों का गिरोह उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में लच्छीपोरा इलाके से घुसने की कोशिश कर रहा था। इलाके में करीब आधा दर्जन आतंकी और होने की आशंका है। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 6
encounter
- फोटो : ANI
उड़ी सेक्टर में ही दो दिन पहले 18 भारतीय जवान शहीद हुए थे। इससे पहले दोपहर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए धुआंधार गोलाबारी की। माना जा रहा है कि यह फायरिंग घुपैठियों को कवर देने के मकसद से की गई।
विज्ञापन
3 of 6
encounter
- फोटो : ANI
दूसरी कोशिश एलओसी पर हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में हुई। यहां मुठभेड़ जारी है। इसमें एक जवान शहीद हो गया है। यहां चार से पांच आतंकियों के होने की आशंका है।
4 of 6
उड़ी
- फोटो : Getty Images
लच्छीपोरा के घुड़ताल इलाके में पाकिस्तान की ओर से छोटे तथा मध्यम हथियारों से भारतीय पोस्टों को निशाना बनाया गया। दोपहर एक बजे से आधा घंटे तक फायरिंग की गई। भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद उड़ी सेक्टर के लच्छीपोरा इलाके में एलओसी पर आतंकियों का बड़ा ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश करते देखा गया। पहले से ही सतर्क जवानों ने ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी जवाब दिया।
विज्ञापन
5 of 6
uri
- फोटो : PTI
कुछ घंटों की फायरिंग के बाद आतंकियों की ओर से गोलीबारी बंद हो गई। इसके बाद जब जवानों ने सर्च आपरेशन चलाया तो 10 आतंकियों के शव बरामद किए गए। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका में 30 सिख, 31 राष्ट्रीय रायफल्स, 36 राष्ट्रीय रायफल्स तथा 10 डोगरा रेजीमेंट की ओर से सर्च आपरेशन शुरू किया गया है।
हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में भी 4-5 आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जवानों ने जब उन्हें ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक जवान शहीद हो गया।