रोज डे
- फोटो : अमर उजाला
बच्चे, किशोर, युवा और उम्रदराज लोग अपनों को प्यार देने के लिए गुलाब खरीदते हुए नजर आए। युवाओं में गुलाब की सिंगल स्टिक पहली पसंद रही। इसमें गुलाब पर परफ्यूम से खुशबू बिखेरकर माहौल को खुशनुमा बनाया गया। क्रिस्टल, म्यूजिक गुलाब, फैदर रोज, गोल्डन रोज के अलावा अन्य उपहारों में टेड्डी बीयर, म्यूजिकल कपल, चाकलेट भी अपनों तक पहुंचाए गए।