उधमपुर के आसमान में बुधवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य की झलक दिखाई दी। यहां आयोजित एयर शो में वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल, जगुआर, मिग-29 अपने दमखम का अहसास कराया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उधमपुर के आसमान में बुधवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम की झलक दिखाई दी। जिले में वायुसेना की तरफ से एयर शो का आयोजन किया गया। एयर शो में वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल, जगुआर, मिग-29 अपने दमखम का अहसास कराया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Air Show
- फोटो : नरेश
एयर फोर्स स्टेशन दर्शकों से भरा रहा। एयर शो में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न स्टेशनों से विमान उधमपुर पहुंचे। एयर शो का आयोजन वायु सेना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
उधमपुर
- फोटो : नरेश
शो के दौरान लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखा कर दर्शकों को रोमांचित किया। शो के दौरान असॉल्ट लैंडिंग का भी प्रदर्शन किया गया।
4 of 5
Udhampur
- फोटो : नरेश
बहुचर्चित राफेल विमान सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ लड़ाकू हेलिकॉप्टर चिनूक, अपाचे के भी करतब देखने मिले।
पैराट्रूपर लगाएंगे छलांग
एयर शो में आकाश गंगा का भी प्रदर्शन किया गया। आकाश गंगा में वायु सेना के जवान पैराशूट पहन कर ऊंचाई से छलांग लगाई। कार्यक्रम में उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी समेत कई प्रमुख सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ही वायु सेना के इतिहास के बारे में भी जानकारी दी गई।