फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Games in Gulmarg: स्की रिसॉर्ट में महिला खिलाड़ियों ने स्कीइंग में दिखाया दमखम, देखें तस्वीरें

Fri, 23 Feb 2024 01:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

स्नो वंडरलैंड गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स में पुरुषों के साथ महिला खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने वीरवार को यहां कोंगडोरी फेज-1 में महिलाओं के माउंटेन स्की कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। 
विज्ञापन
1 of 5
Winter Games in Gulmarg - फोटो : एजेंसी
स्नो वंडरलैंड गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स में पुरुषों के साथ महिला खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने वीरवार को यहां कोंगडोरी फेज-1 में महिलाओं के माउंटेन स्की कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। 
विज्ञापन

2 of 5
Winter Games in Gulmarg - फोटो : एजेंसी
उन्होंने महिला स्कीयर्स के उत्साह, प्रतिभा की सराहना की और उन्हें शीतकालीन खेलों के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

3 of 5
गुलमर्ग में विंटर गेम्स - फोटो : एजेंसी
मंत्री ने इस राष्ट्रीय आयोजन के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया और जम्मू-कश्मीर प्रशासन, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के प्रयासों की सराहना की। प्रमाणिक ने कहा कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स एक प्रमुख आयोजन है। यह देश में शीतकालीन खेलों की राजधानी के रूप में गुलमर्ग की क्षमता को प्रदर्शित करता है।

4 of 5
Winter Games Gulmarg - फोटो : एजेंसी
आयोजन का अगला संस्करण सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ और भी बड़ा होगा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में खेल के बुनियादी ढांचे के विकास और युवाओं के बीच शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने में उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को भी धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Winter Games Gulmarg - फोटो : बासित जरगर
मंत्री ने कहा कि शीतकालीन खेल केवल एक खेल कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक बर्फ उत्सव, जो गुलमर्ग और जम्मू-कश्मीर की सुंदरता व संस्कृति का जश्न मनाता है। इस आयोजन ने क्षेत्र के पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है और देश और विदेश से पर्यटकों को आकर्षित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें