कश्मीर में इनदिनों मौसम अलग ही अंदाज में देश-दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। चारों और लाल सुर्ख रंग के चिनार के पत्ते एक अलग ही फिजा का एहसास दिला रहे हैं। कश्मीर में पतझड़ का मौसम घाटी में रंग बिखेर रहा है। यहां के स्थानीय लोगों के साथ साथ यहां पहुंचे पर्यटकों का मन भी मोह रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
Autumn in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
पतझड़ का यह मौसम न सिर्फ कश्मीर की सुंदरता में रंग बिखेर रहा है, बल्कि यहां आए पर्यटकों का मन भी मोह ले रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
Autumn in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
पतझड़ कश्मीर को एक अनोखे अंदाज में पेश करता दिख रहा है। श्रीनगर का निशात मुगल बाग हो, शालीमार मुगल बाग हो या फिर चिनार बाग हर जगह चिनार के पेड़ों की सुंदरता देखते बन रही है।
4 of 6
Autumn in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
अपनी सुंदरता और बदलते मौसम के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध कश्मीर का हर मौसम में एक अलग ही मजा है। यही कारण है कि देश विदेश से पर्यटक कश्मीर घूमने आते हैं
विज्ञापन
5 of 6
Autumn in Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
रौंगटे खडे़ करने वाली ठंड और नजारों में बिखरे चिनार के सुर्ख पत्तों की लाली सांसों को थमा देती है, जिसे अनुभव करने के लिए आजकल देश-विदेश से पर्यटक कश्मीर घूमने आ रहे हैं।
उधर, प्रदेश प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में ढक गए हैं। गुलमर्ग, गुरेज, टनमर्ग, सोनमर्ग, सादना टॉप, राजदान, माच्छिल, में हिमपात से अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।