प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा और श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक के उद्घाटन से पहले सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। ड्रोन, सीसीटीवी, बम निरोधक दस्ते और तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत ट्रैक से स्टेशन तक सघन निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 8
उद्घाटन से पहले श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक पर सुरक्षा हुई चाक-चौबंद
- फोटो : बसित जरगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा और श्रीनगर-बनिहाल रेल कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घाटी में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। वंदे भारत ट्रेन के संचालन से पहले या उस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे ट्रैक और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
2 of 8
उद्घाटन से पहले श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक पर सुरक्षा हुई चाक-चौबंद
- फोटो : बसित जरगर
रेलवे स्टेशनों से लेकर रेलवे ट्रैक तक जवानों की तैनाती कर दी गई है और नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है। मल्टी-टियर सुरक्षा प्रणाली के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
3 of 8
उद्घाटन से पहले श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक पर सुरक्षा हुई चाक-चौबंद
- फोटो : बसित जरगर
एसएसपी रेलवे कश्मीर वसीम कादरी ने अमर उजाला को बताया कि नौगाम से बनिहाल तक पूरे रूट पर तीन स्तरीय सुरक्षा लागू की गई है। पूरे रेल मार्ग पर व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
4 of 8
उद्घाटन से पहले श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक पर सुरक्षा हुई चाक-चौबंद
- फोटो : बसित जरगर
हर प्लेटफार्म पर तलाशी बढ़ा दी गई है और सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सतर्क हैं।नौगाम, पांपोर, अवंतीपोरा, अनंतनाग, काजीगुंड और बनिहाल सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
उद्घाटन से पहले श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक पर सुरक्षा हुई चाक-चौबंद
- फोटो : बसित जरगर
यात्रियों के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर जांच की जा रही है। रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक इकाइयों की टीमें संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
6 of 8
उद्घाटन से पहले श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक पर सुरक्षा हुई चाक-चौबंद
- फोटो : बसित जरगर
सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए ट्रैक और प्लेटफार्मों की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। साथ ही खोजी कुत्तों और बम निरोधक दस्तों को भी तैनात किया गया है। सभी एजेंसियों के बीच तालमेल सुनिश्चित करने के लिए मॉक ड्रिल और समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
7 of 8
उद्घाटन से पहले श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक पर सुरक्षा हुई चाक-चौबंद
- फोटो : बसित जरगर
सेना की सघन तलाशी कार्रवाईसुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, सेना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। अचानक घेराबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों की तलाश की जा रही है।
उद्घाटन से पहले श्रीनगर-बनिहाल रेल ट्रैक पर सुरक्षा हुई चाक-चौबंद
- फोटो : बसित जरगर
संवेदनशील इलाकों में नाके लगाकर लोगों और वाहनों की तलाशी ली जा रही है। गौरतलब है कि श्रीनगर-बनिहाल रेल लिंक रणनीतिक रूप से बेहद अहम है और अतीत में भी इस क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता रही है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए रेलवे प्रतिष्ठानों पर चौकसी के उच्चतम मानकों को अपनाया गया है।