भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार को कुछ दिन ही बाकी हैं। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। लेकिन, कई बार सीमा पर रहकर देश की रक्षा के लिए तैनात जवान रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी बहनों के पास राखी बंधवाने नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में जवानों की कलाई सूनी ना रहे, इसके लिए चंडीगढ़ के निजी स्कूली विद्यार्थियों ने कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के लिए राखियां और स्नेह भरे संदेश भेजें हैं।