फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में रातों-रात आरोपी का घर धराशायी: DNA मैच के बाद सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, उमर नबी का घर जमींदोज

Fri, 14 Nov 2025 01:29 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा

सार

पुलवामा के कोईल इलाके में लाल किला धमाके के आरोपी डॉ. उमर नबी के घर को सुरक्षाबलों ने विस्फोटक से ध्वस्त कर दिया।घटना के बाद उमर के पिता ने मलबे का निरीक्षण किया, जांच और सुरक्षा कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
1 of 11
आरोपी डॉ. उमर नबी का घर पुलवामा में विस्फोट से ध्वस्त - फोटो : बसित जरगर
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के मामले में आरोपी बताए जा रहे डॉ. उमर नबी के पुलवामा स्थित घर को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई 13-14 नवंबर की दरमियानी रात पुलवामा के कोईल इलाके में की गई, जहां घर को विस्फोटक सामग्री का उपयोग करके गिराया गया।
विज्ञापन

2 of 11
आरोपी डॉ. उमर नबी का घर पुलवामा में विस्फोट से ध्वस्त - फोटो : बसित जरगर
धमाके में इस्तेमाल की गई ह्यूंडै i20 कार, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक रखा गया था, जिसे उमर नबी ही चला रहा था। सोमवार रात हुए इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। जांच एजेंसियों ने उमर की पहचान घटनास्थल से मिले डीएनए नमूने उसकी मां के डीएनए से मैच होने के बाद पक्की की।
विज्ञापन

3 of 11
आरोपी डॉ. उमर नबी का घर पुलवामा में विस्फोट से ध्वस्त - फोटो : बसित जरगर
डॉ. उमर नबी एक समय अपने अकादमिक क्षेत्र में मेहनती और होनहार के रूप में जाने जाते थे, लेकिन पिछले दो वर्षों में वे कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारधाराओं से प्रभावित हो गए थे। जांचकर्ताओं के अनुसार वे कई कट्टरपंथी सोशल मीडिया ग्रुप्स से जुड़े हुए थे।

4 of 11
आरोपी डॉ. उमर नबी का घर पुलवामा में विस्फोट से ध्वस्त - फोटो : बसित जरगर
ध्वस्त घर का निरीक्षण उमर के पिता ने भी घटना के बाद किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन

5 of 11
आरोपी डॉ. उमर नबी का घर पुलवामा में विस्फोट से ध्वस्त - फोटो : बसित जरगर
घटना वाले दिन डॉ. उमर दिल्ली में दिनभर इधर-उधर घूमता रहा। बाद में दोपहर 3.19 बजे वह कार लेकर लाल किला के नजदीक सुनहरी बाग पार्किंग में पहुंच गया। 
विज्ञापन

6 of 11
आरोपी डॉ. उमर नबी का घर पुलवामा में विस्फोट से ध्वस्त - फोटो : बसित जरगर
यहां इसने पार्किंग में ही 3.48 घंटे का समय बिताया। इसके बाद उमर 6.48 बजे पार्किंग से निकला। चार मिनट बाद ही लाल किला मेट्रो स्टेशन नंबर-1 के पास कार में धमाका हो गया और कई लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

7 of 11
आरोपी डॉ. उमर नबी का घर पुलवामा में विस्फोट से ध्वस्त - फोटो : बसित जरगर
गुरुवार को सामने आई सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि सुबह 8.13 बजे जब उमर बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली की सीमा में दाखिल हुआ था तो कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग रखा था। उस समय उमर ने मास्क लगाया हुआ था। 

8 of 11
आरोपी डॉ. उमर नबी का घर पुलवामा में विस्फोट से ध्वस्त - फोटो : बसित जरगर
दोपहर को तुर्कमान गेट के नजदीक आसफ अली रोड स्थित दरगह फेज इलाही में नमाज पढ़ने के बाद वह सीधा पार्किंग में पहुंच गया। इस समय तक उमर की आई-20 कार की गाड़ी का बोनट पूरी तरह बंद था। कार की सीट पर बैग भी रखा था। सुनहरी बाग पार्किंग से निकलते समय उसकी कार का बोनट करीब दो से ढाई इंच खुला था। बोनट बंद नहीं होने की वजह से उसे रस्सी से बांधा गया था। 

9 of 11
आरोपी डॉ. उमर नबी का घर पुलवामा में विस्फोट से ध्वस्त - फोटो : बसित जरगर
एक अधिकारी ने बताया कि एक दिन पहले उमर के नेटवर्क 2900 किलोग्राम विस्फोटक पकड़ा गया था। इसके बाद वह डर गया। रविवार को वह फिरोजपुर झिरका से निकला और केएमपी मार्ग पर पहुंचा। यहां एक ढाबे पर उसने कार में ही रात बिताई। 

10 of 11
आरोपी डॉ. उमर नबी का घर पुलवामा में विस्फोट से ध्वस्त - फोटो : बसित जरगर
बाद में वह फरीदाबाद पहुंचा। सुबह फरीदाबाद से दिल्ली की ओर निकल गया। 8.13 बजे दिल्ली की सीमा में दाखिल होने के बाद वह 8.20 बजे ओखला के एक पेट्रोल पंप पहुंचा। इसके बाद यह मयूर विहार, महारानी बाग, आश्रम, कनॉट प्लेस होता हुआ दोपहर को दरगह फेज इलाही की मस्जिद पहुंचा। यहां उसने रोड पर कार पार्क की और नमाज पढ़ने अंदर चला गया। बाद में वह 3.19 बजे सुनहरी बाग पहुंचा।
विज्ञापन

11 of 11
आरोपी डॉ. उमर नबी का घर पुलवामा में विस्फोट से ध्वस्त - फोटो : बसित जरगर
लालकिले बम धमाका के बाद आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी का एक पैर का पंजा और इंजन के पुर्जों में चिपके मांस के टुकड़े ही मिले हैं। शरीर का बाकी हिस्सा विस्फोट में उड़ गया। पैर का पंजा आगे के टायर की व्हील के नीचे मिला था। इस पंजे और इंजन के पुर्जों से चिपके मिले मांस के टुकड़ों की डीएनए जांच से पता लगा कि मरने वाला उमर नबी ही था। पुलिस को उमर के शरीर के इन हिस्सों के अलावा मौके से कोई अंग नहीं मिला है। माना जा रहा है कि कुछ दूर जाकर गिरे अंगों को पंछी-जानवर खा गए होंगे। विस्फोटक के कार के पीछे की सीट पर रखे होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें