फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आतंकी खतरे से निपटने की तैयारी, तस्वीरों में देखें अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियों की मॉक ड्रिल

Tue, 30 Jun 2026 02:55 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा एजेंसियों ने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए मॉक ड्रिल और फुल ड्रेस रिहर्सल की। अधिकारियों ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी बलों की तैयारियों, समन्वय और तकनीकी निगरानी प्रणाली को परखा गया है।
विज्ञापन
1 of 13
एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की। - फोटो : बासित जरगर
अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
विज्ञापन

2 of 13
एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की। - फोटो : बासित जरगर
इस अभ्यास के जरिए पूरे सुरक्षा तंत्र की तैयारियों और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

3 of 13
एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की। - फोटो : बासित जरगर
यात्रा दो मार्गों से अनंतनाग के पारंपरिक पहलगाम रूट और गांदरबल के बालटाल रूट से संचालित होगी। पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना होगा।

4 of 13
एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की। - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर जोन के आईजीपी वी. के. बिर्दी ने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर फुल ड्रेस रिहर्सल और मॉक ड्रिल की जा रही है, ताकि हर जवान अपनी जिम्मेदारी को स्पष्ट रूप से समझ सके।
विज्ञापन

5 of 13
एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की। - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी बलों को तैयार रखा गया है।
विज्ञापन

6 of 13
एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की। - फोटो : बासित जरगर
साथ ही निगरानी के लिए ऊंचाई वाले इलाकों से मॉनिटरिंग सिस्टम भी सक्रिय किया गया है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

7 of 13
एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की। - फोटो : बासित जरगर
आईजीपी ने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूरे यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क स्थापित किया गया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पहचान प्रणाली भी शामिल है।

8 of 13
एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की। - फोटो : बासित जरगर
यह सिस्टम किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत चिन्हित कर सुरक्षा बलों को अलर्ट करेगा।

9 of 13
एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की। - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने यह भी कहा कि मौसम और प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए एनडीएमए और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर संवेदनशील क्षेत्रों का आकलन किया गया है और माउंटेन रेस्क्यू टीमों को भी तैनात किया गया है।

10 of 13
एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की। - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय और यात्रा दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

11 of 13
एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की। - फोटो : एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की।
वहीं एसएसपी श्रीनगर जी. वी. सुंदिप चक्रवर्ती ने बताया कि पुलिस, सीआरपीएफ, ट्रैफिक पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, एसडीआरएफ सहित सभी एजेंसियों ने मिलकर अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल की।

12 of 13
एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की। - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में प्रतिक्रिया संचार व्यवस्था और समन्वय क्षमता की वास्तविक जांच करना है।
विज्ञापन

13 of 13
एसओजी ने यात्री निवास में अमरनाथ यात्रा से पहले मॉक ड्रिल की। - फोटो : बासित जरगर
ताकि यात्रा के दौरान किसी भी चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें