फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर का नौगाम थाना दहला: नौ की मौत, 27 घायल; 12 से अधिक वाहन जलकर राख, तस्वीरों में देखें दहशत का मंजर

Sat, 15 Nov 2025 03:17 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

Srinagar Blast News: श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत और 27 से अधिक घायल हो गए, जिसमें कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। हादसा कथित तौर पर जब्त किए गए 360 किलो विस्फोटक की सैंपलिंग के दौरान हुआ, जिससे 12 से अधिक वाहन जल गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
1 of 16
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे भारी विस्फोट हुआ। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 27 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 16
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
धमाके से लगी भीषण आग में वहां खड़े 12 से अधिक वाहन जल गए। विस्फोट इतनी तेज था कि आवाज सात किलोमीटर दूर छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चौक क्षेत्र में भी सुनाई दी। 

विज्ञापन

3 of 16
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में हाल ही में जब्त किए गए विस्फोटकों के एक बड़े जखीरे की सैंपलिंग करते समय ये धमाका हुआ है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

4 of 16
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट व एनपीएस था। जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएयूएच) के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ इसी पुलिस थाने में 19 अक्तूबर को दर्ज मामले में हुआ था।
विज्ञापन

5 of 16
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
इस पुलिस थाने की जांच में ही दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद में 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे। 
विज्ञापन

6 of 16
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज सात किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। पुलिस स्टेशन और आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। थाने में और इसके बाहर खड़े वाहनों में आग लग गई।
विज्ञापन

7 of 16
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
धमाके में घायल लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की भीषण लपटें दूर तक दिखाई दीं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देर रात मौके पर पहुंच गई। चारों ओर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी हुई थी। 

8 of 16
श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में देर रात विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
 इन अस्पतालों में भर्ती कराए गए घायल 
10 घायलों को उजाला सिग्नस अस्प्ताल में ले जाया गया है। इसके अलावा श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल और सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

9 of 16
श्रीनगर विस्फोट स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए है। - फोटो : बसित जरगर
बेस अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। 

10 of 16
श्रीनगर विस्फोट स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए है। - फोटो : बसित जरगर
तत्काल बचाव अभियान नहीं चलाया जा सका
घायलों को अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस और पुलिस सायरन ने रात का सन्नाटा तोड़ा। लगातार हुए छोटे-छोटे विस्फोटों के कारण बम निरोधक दस्ते द्वारा तत्काल बचाव अभियान नहीं चलाया जा सका।

11 of 16
श्रीनगर विस्फोट स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए है। - फोटो : बसित जरगर
देर रात तक स्पष्ट नहीं हो पाया था कि क्या पूरा 360 किलोग्राम विस्फोटक उस पुलिस स्टेशन में रखा गया था या नहीं।गया था। 

12 of 16
श्रीनगर विस्फोट स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए है। - फोटो : बसित जरगर
 पुलिस ने सील किया इलाका 
विस्फोट होने के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। वहीं, घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी रास्ते भी बंद कर दिए। देर रात किसी को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा था। 

13 of 16
श्रीनगर विस्फोट स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए है। - फोटो : बसित जरगर
यह साफ नहीं हो सका कि नौगाम पुलिस थाने में पूरा 2,900 किलो जब्त विस्फोटक रखा गया था या इसकी कितनी मात्रा यहां रखी गई थी। 

14 of 16
श्रीनगर विस्फोट स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए है। - फोटो : बसित जरगर
मुजम्मिल गनई के किराये से बरामद 360 किलो विस्फोटक लाया गया था यहांसूत्रों ने बताया कि 360 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा फरीदाबाद से डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के आवास से जब्त करने के बाद नाैगाम पुलिस स्टेशन में लाई गई थी।

15 of 16
श्रीनगर विस्फोट स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए है। - फोटो : बसित जरगर
मुजम्मिल इस आतंकी मॉड्यूल मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से एक है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या पूरे 360 किलोग्राम विस्फोटक उस पुलिस स्टेशन में संग्रहीत किए गए थे या नहीं।
विज्ञापन

16 of 16
श्रीनगर विस्फोट स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए है। - फोटो : बसित जरगर
बता दें कि इसी पुलिस स्टेशन में 19 अक्तूबर को सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें