फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nowgam Blast Photos: नौगाम हादसे में शहीदों को अंतिम श्रद्धांजलि, तिरंगे में लिपटे नौ ताबूत देख नम हुई आंखें

Sun, 16 Nov 2025 01:10 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

नौगाम विस्फोट में शहीद हुए नौ लोगों को तिरंगे में लिपटे ताबूतों के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
1 of 13
श्रीनगर में श्रद्धांजलि सभा में विलाप करते परिजन। - फोटो : बासित जरगर
पुलिस नियंत्रण कक्ष में तिरंगे से लिपटे रखे नौ ताबूत और फूट-फटकर रोते परिजन, जिसने भी यह दृश्य देखा उसकी आंखें नम हो गईं। नौगाम हादसे में जान गंवाने वालों के शवों को यहां रखा गया था।
विज्ञापन

2 of 13
नौगाम पुलिस थाने में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। - फोटो : बासित जरगर
श्रद्धांजलि अर्पित करने एलजी मनोज सिन्हा शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष पहुंचे। यहां मृत पुलिसकर्मियों व अन्य को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोक संतप्त परिवारों से बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद एक्स परी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

3 of 13
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : बासित जरगर
उपराज्यपाल के अलावा वहां मुख्य सचिव अटल डुल्लू, एनआईए महानिदेशक सदानंद दाते, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिन प्रभात, सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव और नागरिक प्रशासन ने भी शहीद पुलिस कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की।

4 of 13
नौगाम पुलिस थाने में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। - फोटो : बासित जरगर
इस घटना में जान गवाने वालों में छह पुलिसकर्मी शामिल हैं - राज्य जांच एजेंसी के इंस्पेक्टर इसरार अहमद शाह, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल जावेद मंसूर राथर और अर्शीद अहमद शाह (दोनों क्राइम ब्रांच के फोटोग्राफर), सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल ऐजाज अफजल मीर और कांस्टेबल मोहम्मद अमीन मीर तथा शौकत अहमद भट (तीनों फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में कार्यरत)।
विज्ञापन

5 of 13
नौगाम पुलिस थाने में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। - फोटो : बासित जरगर
वहीं नायब तहसीलदार मुजफ्फर अहमद खान, इलाके के चौकीदार सुहेल अहमद राथर और दर्जी मोहम्मद शफी पर्रे भी इस आकस्मिक विस्फोट में मारे गए अन्य व्यक्ति थे।
विज्ञापन

6 of 13
नौगाम पुलिस थाने में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। - फोटो : बासित जरगर
इससे पहले उपराज्यपाल ने विस्फोट में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए उजाला सिग्नस अस्पताल और एसएमएचएस अस्पताल का दौरा किया।
विज्ञापन

7 of 13
नौगाम पुलिस थाने में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शहीद अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

8 of 13
नौगाम पुलिस थाने में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। - फोटो : बासित जरगर
एक्स पर साझा संदेश में कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि इंस्पेक्टर इसरार अहमद और कर्तव्य निभाते शहीद हुए अन्य टीम सदस्यों के निधन पर पूरा बल एकजुट है। डीजीपी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सभी रैंक इंस्पेक्टर श्रद्धांजलि देते हैं।

9 of 13
नौगाम पुलिस थाने में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। - फोटो : बासित जरगर
श्रद्धांजलि में कहा गया है, उनका साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा हमारे बल की सर्वोच्च परंपराओं को दर्शाती है। साथ ही पूरा पुलिस बल शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता में खड़ा है।

10 of 13
नौगाम पुलिस थाने में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपराज्यपाल । - फोटो : बासित जरगर
घर में इकलौते कमाने वाले थे फोटोग्राफर अर्शीद
विस्फोट में कुलगाम के 35 वर्षीय अर्शीद अहमद शाह की भी मौत हुई है। वह पुलिस की क्राइम ब्रांच में फोटोग्राफर थे। उनकी ड्यूटी नौगाम में लगी थी। यहां फरीदाबाद से बरामद कर लाए विस्फोटकों की फोटो और वीडियोग्राफी होनी थी।
 
11 of 13
नौगाम पुलिस थाने में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपराज्यपाल । - फोटो : बासित जरगर
उनकी मौत से बूढ़े माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों का बुरा हाल है। पिता सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी नजीर अहमद शाह ने बताया कि चार साल पहले हादसे में बड़ा बेटा गवां दिया था। अब दूसरा बेटा भी चला गया। अर्शीद परिवार में कमाने वाला इकलौता था।

12 of 13
श्रद्धांजलि सभा में विलाप करते परिजन। - फोटो : बासित जरगर
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अर्शीद अपने विनम्र स्वभाव और अपने काम के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे, उनकी अचानक मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है। उनकी मौत की खबर आई तो पड़ोसी, रिश्तेदार और समुदाय के लोग शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन

13 of 13
श्रद्धांजलि सभा में विलाप करते परिजन। - फोटो : बसित जरगर
स्थानीय लोगों ने सरकार से अर्शीद के परिवार को पर्याप्त मुआवजा और पुनर्वास सहायता प्रदान करने की अपील की है, क्योंकि वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें