फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir School Reopen: 95 दिन बाद बजी कश्मीर के स्कूलों में घंटी, हंसते-खिलखिलाते सबक सीखने पहुंचे बच्चे

Mon, 04 Mar 2024 12:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर में 95 दिन की लंबी शीतकालीन छुट्टियों के बाद रंग-बिरंगी वर्दी पहनकर हंसते-खिलखिलाते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 7
Kashmir School Reopen - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी की सड़कों पर सोमवार की सुबह एक बार फिर विद्यार्थियों के चहल-पहल की रौनक लौट आई। घाटी में 95 दिन की लंबी शीतकालीन छुट्टियों के बाद रंग-बिरंगी वर्दी पहनकर हंसते-खिलखिलाते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कश्मीर में शीताकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल - फोटो : बासित जरगर
सीमांत जिले कुपवाड़ा में कुछ स्थानों में स्कूलों को अभी नहीं खोला गया है। यहां पर हिमस्खलन की चेतावनी के चलते अभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। बाकी कश्मीर घाटी के सभी स्कूलों ने उमंग के साथ छात्रों का स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 7
कश्मीर में शीताकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल - फोटो : बासित जरगर
स्कूली छात्रा अमीना ने कहा कि करीब तीन महीने तक लगातार घर पर रहने से वह आलसी हो गई है। लेकिन, फिर से स्कूल खुलने के बाद वह खुश है।

4 of 7
कश्मीर में शीताकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल - फोटो : बासित जरगर
एक अन्य छात्र नदीम ने कहा कि वह बेसब्री से स्कूलों के फिर से खुलने का इंतजार कर रहा था, ताकि वह अपने दोस्तों से मिल सके, कक्षाओं में भाग ले सके और वार्षिक परीक्षाओं में शामिल हो सके।
विज्ञापन

5 of 7
कश्मीर में शीताकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल - फोटो : बासित जरगर
गौरतलब है कि सरकार ने 28 नवंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक चरणबद्ध तरीके से स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी। 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 28 नवंबर से 29 फरवरी 2024 तक छुट्टियां घोषित की थी।

9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक की छुट्टियों की घोषणा 11 दिसंबर से 29 फरवरी तक की गई थी। डीएसईके ने आदेश दिया था कि शिक्षण स्टाफ 21 फरवरी को अपने संबंधित स्कूलों में वापस रिपोर्ट करें, ताकि वे आगामी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में व्यवस्था करने के लिए उपलब्ध रहें। 29 फरवरी को सरकार ने खराब मौसम को देखते हुए कश्मीर डिवीजन के स्कूलों एक मार्च के बजाय चार मार्च से खोलने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

6 of 7
स्कूल को जाते हुए विद्यार्थी - फोटो : बासित जरगर
एक स्कूल की अध्यापिका ने कहा शीतकालीन की लंबी छुट्टियों के बाद बच्चे एक बार फिर स्कूल पहुंचे हैं। ऐसे में स्कूलों में रौनक लौट आई है। बच्चों के साथ शिक्षक और माता-पिता भी खुश हैं कि स्कूल खुल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कश्मीर में शीताकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल - फोटो : बासित जरगर
एक छात्रा समरीन ने बताया कि स्कूल पहुंचने पर वह काफी खुश है। इतने समय के बाद अपने दोस्तों से मिली पाई हैं। ऑफलाइन पढ़ाई अच्छी है। क्योंकि इसमें शिक्षकों और दोस्तों के साथ अच्छे से बातचीत हो पाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें