फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए खास तस्वीरें: दिव्यांग प्रतिभागियों से लेकर बच्चों तक, डल झील किनारे साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

Sun, 20 Jul 2025 12:44 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा श्रीनगर की डल झील के किनारे आयोजित पेडल थ्रू पैराडाइज साइक्लोथॉन में पांच से 60 वर्ष तक के लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देना, युवाओं को नशे से दूर रखना और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन
1 of 13
डल झील किनारे 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइकिल रेस - फोटो : बसित जरगर
जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा डल झील के खूबसूरत किनारों पर आयोजित की गई वार्षिक साइकिल रेस ‘पेडल थ्रू पैराडाइज’ में इस बार भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

2 of 13
डल झील किनारे 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइकिल रेस - फोटो : बसित जरगर
इस आयोजन का उद्देश्य न केवल फिटनेस को बढ़ावा देना था, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करना भी था।
 
विज्ञापन

3 of 13
डल झील किनारे 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइकिल रेस - फोटो : बसित जरगर
इस साइक्लोथॉन का आयोजन जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस द्वारा किया गया, जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए।

4 of 13
डल झील किनारे 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइकिल रेस - फोटो : बसित जरगर
पांच वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक के बुजुर्गों तक, सभी ने इस आयोजन में भाग लिया और एक सकारात्मक संदेश समाज को दिया।
विज्ञापन

5 of 13
डल झील किनारे 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइकिल रेस - फोटो : बसित जरगर
एडीजी जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस, आनंद जैन ने बताया, साइकल थ्रू पैराडाइज’ हमारा सालाना आयोजन है।
विज्ञापन

6 of 13
डल झील किनारे 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइकिल रेस - फोटो : बसित जरगर
इसमें भाग लेने वाले हर प्रतिभागी का उद्देश्य सिर्फ साइकिल चलाना नहीं बल्कि एक बेहतर जीवनशैली अपनाना है।
विज्ञापन

7 of 13
डल झील किनारे 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइकिल रेस - फोटो : बसित जरगर
यह आयोजन युवाओं को यह संदेश भी देता है कि वे अपनी ऊर्जा नशे जैसे रास्तों से हटाकर फिटनेस और देश के विकास में लगाएं।
 
8 of 13
डल झील किनारे 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइकिल रेस - फोटो : बसित जरगर
छोटे बच्चें भी प्रतिभागी बने। 

9 of 13
डल झील किनारे 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइकिल रेस - फोटो : बसित जरगर
डल झील के किनारे दौड़ते साइकिल सवारों का उत्साह देखते ही बनता था।

10 of 13
डल झील किनारे 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइकिल रेस - फोटो : बसित जरगर
इस आयोजन की खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में दिव्यांग पुरुषों और महिलाओं ने भी इसमें हिस्सा लिया और अपनी ऊर्जा और उत्साह से सभी को प्रेरित किया।

11 of 13
डल झील किनारे 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइकिल रेस - फोटो : बसित जरगर
कुछ प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में तो कुछ स्पोर्ट्स गियर में नजर आए, लेकिन सभी के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में आत्मविश्वास था।
 
12 of 13
डल झील किनारे 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइकिल रेस - फोटो : बसित जरगर
इस आयोजन के जरिए न केवल श्रीनगर की खूबसूरती में चार चांद लगे, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, सहयोग और सकारात्मकता का संदेश भी फैला।
 
विज्ञापन

13 of 13
डल झील किनारे 'पेडल थ्रू पैराडाइज' साइकिल रेस - फोटो : बसित जरगर
आपने तस्वीरों में देख की  कैसे ‘पेडल थ्रू पैराडाइज’ बना जम्मू-कश्मीर में फिटनेस और एकता का उत्सव।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें