दरबार मूव बहाली की मांग
- फोटो : बासित जरगर
प्रदर्शन के दौरान, इंजीनियर राशिद ने कहा, दरबार मूव का तंत्र सिर्फ एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह लोगों की प्रशासनिक जरूरतों को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण तरीका था। इससे लोगों को अपने काम के लिए सही जगह पर जाने में मदद मिलती थी। आज, लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उन्हें अपने फाइल जम्मू में ले जाने चाहिए या श्रीनगर में।