फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: एक बार फिर नदी के रास्ते आए आतंकियों ने कैसे किया पंपोर में हमला

Mon, 10 Oct 2016 11:56 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 10
POMPORE - फोटो : ANI
पंपोर मेे एक साल में दूसरी बार आतंकी हमला हुआ है । श्रीनगर से सटे पंपोर में आतंकियों ने सेमपोरा स्थित जम्मू कश्मीर एन्टरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट इन्स्टीट्यूट (जेकेईडीआई) के मुख्यालय परिसर की एक इमारत पर आतंकियों ने हमला किया है। जम्मू-कश्मीर में 24 दिनों में ये चौथी बार है जब आतंकियों द्वारा किसी बड़े हमले की साजिश रची गई है । तस्वीरों में देखें कैसे आतंकियों ने जेकेईडीआई पर किया हमला : 
विज्ञापन

2 of 10
POMPORE - फोटो : ANI
पंपोर में आतंकियों ने जेकेईडीआई की जिस इमारत पर हमला किया है उसपर इस साल के शुरूआत में भी हमला हो चुका है । 
विज्ञापन

3 of 10
POMPORE - फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे पहली बार इस इमारत में किसी बिस्फोटक के फटने की जानकारी मिली थी । धमाके के बाद फायरिंग की आवाजें आई थी । 

4 of 10
POMPORE - फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 6 बजे जेकेईडीआई के परिसर में स्थित इमारत में धमाके के बाद आग लग गई थी। इसके तुरंत बाद इमारत के अंदर से फायरिंग की आवाजें आने लगीं। 
विज्ञापन

5 of 10
POMPORE - फोटो : ANI
इस जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सेना और स्पेशल आपरेशन ग्रुप की टीम ने इमारत को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो कि अब तक जारी है।
विज्ञापन

6 of 10
POMPORE - फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने बारामुला और उड़ी की तरह ही एक बार फिर नदी के पास के किसी ठिकाने पर हमला किया है । जिस जगह ये हमला हुआ वहां पास ही झेलम नदी है । माना जा रहा है कि आतंकी नदी के रास्ते इस इमारत तक पहुंचे हो सकते हैं ।
विज्ञापन

7 of 10
POMPORE - फोटो : File Photo
हमले के बाद से पंपोर के पास के जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है । इसके साथ ही हमले के पास के 5 किमी के क्षेत्र को भी सेना द्वारा सील कर दिया गया है । 

8 of 10
omar abdullah - फोटो : Amar Ujala
हादसे पर दुख जताते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके हमले की निंदा की है । 

9 of 10
POMPORE - फोटो : ANI
हमले के बाद से पूरे इलाके में सेना के जवानों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है । सेना हमले की जगह के पास के एक एक घर की तलाशी ले रही है । 
विज्ञापन

10 of 10
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
पंपोर मे हमले के पहले आतंकियों ने बारामुला, हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में भी हमले किये थे लेकिन सेना की चौकसी से किसी बड़ी घटना के होने को रोक दिया गया था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें