फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir Marathon 2025: जज्बे ने पहुंचाया मंजिल तक...जुनून ने दिलाई जीत, देखें कश्मीर मैराथन की शानदार तस्वीरें

Mon, 03 Nov 2025 12:15 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर मैराथन के दूसरे संस्करण में सर्द मौसम के बावजूद धावकों का जोश चरम पर रहा। फुल मैराथन में केन्या के डेनिस और हाफ मैराथन में मैथ्यु ने जीत दर्ज की, जबकि महिला वर्ग में चेक रिपब्लिक की नेवेदा रिकोवा ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
1 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
श्रीनगर में रविवार को कश्मीर मैराथन के दूसरे संस्करण में केन्याई धावकों का दबदबा रहा। पुरुष और महिला दोनों वर्गों की फुल और हाफ मैराथन स्पर्धाओं में केन्या के धावकों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। फुल मैराथन के महिला वर्ग में शीर्ष स्थान इथोपिया को मिला।
विज्ञापन

2 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के इस आयोजन में 42 किलोमीटर की फुल और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन थी। इसमें 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों तथा 11 देशों के 1,100 धावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

3 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
मैराथन का शुभारंभ सुबह छह बजे सीएम उमर अब्दुल्ला ने पोलो व्यू से किया। उन्होंने खुद भी हाफ मैराथन पूरी की।

4 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
वे प्रतिभागियों से मिले और विजेताओं के साथ सेल्फी ली। फुल मैराथन पूरी होने के बाद सुबह करीब 11:15 बजे एलजी मनोज सिन्हा पोलो व्यू ग्राउंड में बने मंच तक पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी भी वहां थे। एलजी ने विजेताओं को  पदक देकर लोगों को संबोधित किया। वरिष्ठ महिला, पुरुष व अन्य कैटेगरी में भी पुरस्कार दिए गए। 
विज्ञापन

6 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
जज्बे ने पहुंचाया कश्मीर मैराथन में, जुनून ने दिलाई जीत
कश्मीर मैराथन के दूसरे संस्करण में शामिल हुए प्रतिभागियों का जोश हाई था। रविवार को सुबह 6 बजे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हरी झंडी दिखाई तो धावकों में अलग ही जोश दिखाई दिया।
विज्ञापन

7 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
करीब 7 डिग्री सेल्सियस तापमान ने भी उनके जोश को ठंडा नहीं होने दिया। पूरे जज्बे के साथ प्रतिभागी कश्मीर मैराथन में शामिल हुए और उनके जुनून ने उन्हें जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

8 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
फुल मैराथन में केन्या के डेनिस रहे विजेता
42 किमी की फुल मैराथन के विजेता और 25 लाख रुपये का इनाम पाने वाले केन्या के डेनिस क्रिप्टो बेहद खुश दिखाई दिए।

9 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
दौड़ पूरी करने के बाद उन्हें मेडिकल कैंप ले जाया गया और फिर कंबल में लपेटकर फेसिलिटेशन रूम में पहुंचाया गया।

10 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
इस दौरान उन्होंने बताया कि कश्मीर मैराथन में शामिल होने के लिए वह श्रीनगर आए और दौड़ में हिस्सा लिया।

11 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसिर जरगर
सर्दी यहां जरूर ज्यादा थी पर मजा आया। वह प्रोफेशनल एथलीट हैं, जीतकर बेहद खुश हैं।

12 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
हाफ मैराथन में केन्या के मैथ्यु ने बाजी मारी 
21 किमी की हाफ मैराथन में बाजी मार 15 लाख रुपये का इनाम पाने वाले केन्या के मैथ्यु सेंपेरो ने कहा कि पहाड़ और झील के बीच दौड़ का रोमांच ही अलग था। कश्मीर वाकई खूबसूरत है और मैराथन जैसे आयोजन इसे विदेश में और ज्यादा प्रसिद्ध करेंगे।

13 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
सर्दी थी, ऑक्सीजन की भी परेशानी महसूस हुई, लौटकर मेडिकल हेल्प लेनी पड़ी, लेकिन यहां के आयोजकों ने कोई परेशानी नहीं होने दी।

14 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
हाफ मैराथन में महिला वर्ग में रजत पदक और 12 लाख रुपये का इनाम जीतने वाली चेक रिपब्लिक की नेवेदा रिकोवा ओलंपियन हैं। उन्होंने बताया कि मैराथन में हिस्सा लेने ही वह कश्मीर आई हैं। वह अपने देश के लिए ओलंपिक में भी दौड़ चुकी हैं। कश्मीर बेहद खूबसूरत है। लोगों को यहां आना चाहिए। वह खुद भी अगली मैराथन में भी आएंगी।

15 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
प्रतिभागियों के साथ 21 किलोमीटर दाैड़े उमर
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को पोलो व्यू से कश्मीर मैराथन के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाई। फिटनेस और जनभागीदारी के प्रति व्यक्तिगत प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हाफ मैराथन में भाग लिया। उन्होंने प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

16 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
सीएम ने अपनी 21 किलोमीटर की दौड़ को मात्र एक घंटे पचास मिनट से कुछ अधिक समय में सफलतापूर्वक पूरा किया। बाद में एक्स पर अपना अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा अभी-अभी कश्मीर हाफ मैराथन पूरी की।

17 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
मैंने कोई व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन मैंने पिछले साल के अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। फुल मैराथन और हाफ मैराथन पूरी करने वाले सभी धावकों को बधाई।

18 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
झंडारोहण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ युवा मामले एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, जदीबल के विधायक तनवीर सादिक, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन आशीष वर्मा, कश्मीर पर्यटन निदेशक राजा याकूब आदि मौजूद थे।

19 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
मैराथन में हिस्सा लेने केरल से दोस्तों का एक दल भी पहुंचा था। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि लोग कश्मीर और भारत के लिए दौड़ रहे हैं। सभी उम्र के लोगों में उत्साह देखना अद्भुत है।

20 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है और मैं हर साल यहां आकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

21 of 21
कश्मीर मैराथन 2025 - फोटो : बसित जरगर
वहीं खेल मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि यह मैराथन शांति, प्रेम, समृद्धि और भाईचारे का संदेश फैलाती है। विभिन्न देशों के धावकों सहित प्रतिभागी, एकता और धीरज के इस उत्सव का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें