श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी(एसएमवीडीयू) कटड़ा के पांचवें दीक्षांत समारोह में डिग्रियां और पदक पाकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
2 of 7
convocation
- फोटो : Amar Ujala
यूनिवर्सिटी के मैत्रिका सभागार में मंगलवार को हुए समारोह में प्रधानमंत्री के हाथों वर्ष 2013-14 और 2014-15 सेशन के 22 उत्कृष्ट विद्यार्थियों ने पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
3 of 7
convocation
- फोटो : Amar Ujala
यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने विभिन्न विषयों में 837 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। बीस अन्य विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट आफ डिस्टिंक्शन दिए गए।
4 of 7
convocation
- फोटो : Amar Ujala
राज्यपाल ने विभिन्न विषयों में 504 विद्यार्थियों को बैचलर डिग्री, 305 को मास्टर डिग्री और 28 विद्यार्थियों को पीएचडी धारकों को उपाधि प्रदान की।
विज्ञापन
5 of 7
convocation
- फोटो : Amar Ujala
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पांच विद्यार्थियों को चांसलर स्वर्ण पदक, एक विद्यार्थी को वाइस चांसलर स्वर्ण पदक, चार विद्यार्थियों को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड पदक, दो छात्राओं को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन पदक, दस विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी रजत पदक के अलावा 20 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट आफ डिस्टिंक्शन और 16 छात्राओं को इंफोसिस फाउंडेशन प्राइज फार एक्सीलेंसी दिए गए।
विज्ञापन
6 of 7
convocation
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री और राज्यपाल के हाथों डिग्रियां और पदक पाने के समय विद्यार्थियों का उत्साह और खुशी देखते ही बन रहा था। सभागार के बाहर विद्यार्थियों ने जमकर जश्न मनाया।
इस दौरान कोई मां-बाप के पांव छूकर आशीर्वाद ले रहा था, तो कभी अपनों को गले लगाकर खुशी का इजहार कर रहा था। समारोह में अधिकतर विद्यार्थियों के साथ अभिभावक पहुंचे हुए थे। इससे पूर्व प्रधानमंत्री, राज्यपाल के नेतृत्व में रैली के रूप में फैकल्टी मंच पर विराजमान हुए।