फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री वैष्णो देवी: कोरोना पाबंदियों में छूट के साथ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी, वीकेंड पर लग रहीं लंबी कतारें

Wed, 07 Jul 2021 11:50 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
वैष्णो देवी कटरा - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मामले कम होने के बाद मां वैष्णो देवी के भक्तों की संख्या में इजाफा होने लगा है। हालांकि बीते माह बेहद कम ही संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के भवन पहुंचे थे, परंतु जैसे-जैसे कोरोना महामारी के मामलों में कमी आने लगी वैसे-वैसे भक्तों की संख्या बढ़ने लगी। एक बार फिर करीब तीन माह के बाद मां वैष्णो देवी का भवन यहां तक की आधार शिविर कटड़ा श्रद्धालुओं से गुलजार होने लगा है। वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है। इन दिनों रोजाना दस से बारह हजार के करीब श्रद्धालु भवन में माथा टेक रहे हैं। शनिवार व रविवार को यह आंकड़ा पंद्रह हजार के पार भी होने लगा है। पंजीकरण कक्ष के अनुसार सोमवार को बारह हजार के करीब श्रद्धालुओं ने भवन में माथा टेका था। मंगलवार देर शाम तक दस हजार के करीब भक्तों का पंजीकरण हो चुका था।

विज्ञापन

2 of 5
Vaishno Devi - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले शनिवार को 19644 व रविवार को पंद्रह हजार भक्तों ने प्राकृतिक पिण्डियों के समक्ष नमन किया था। इससे पहले पिछले हफ्ते औसतन सात से आठ हजार के करीब श्रद्धालु हर रोज दर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
vaishno devi - फोटो : social media
मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी संभव है।

4 of 5
वैष्णो देवी - फोटो : SELF
गौरतलब है कि सामान्य दिनों में एक दशक से जून व जुलाई महीने में भक्तों की संख्या सबसे अधिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vaishno devi temple
औसतन हर रोज तीस से पैंतीस हजार भक्त भवन में माथा टेकते थे। कोरोना काल में श्रद्धालुओं की संख्या कम तो जरूर है, लेकिन पिछले एक महीने के आंकड़ों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें- परिसीमन आयोग: सियासी खाता बनाने में जुटे राजनीतिक दल, कश्मीर के बाद जम्मू संभाग के मुद्दों पर देंगे राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें