फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पबजी का नशा: बेटे की इस करतूत ने तबाह कर दिया परिवार, सच सामने आया तो सब सन्न रह गए

Sun, 16 May 2021 07:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पबजी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग में उधमपुर के रैंबल निवासी एक युवक ने पबजी के शौक को पूरा करने के लिए पूरे परिवार को तबाह कर दिया। बेटे की करतूत पता होने पर परिजनों के होश उड़ गए। पिता ने घर बनवाने के लिए एक-एक रुपया जोड़कर रकम जमा की थी। जिसे बेटे ने गंवा दी। बेटे की इस हरकत से परिवार सदमे में है, वहीं उसके पिता ने सभी अभिभावकों से एक अपील की है।

जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले पिता ने बेटे के बैंक अकाउंट में दो लाख रुपये जमा करवाए थे, ताकि घर के निर्माण कार्य में मदद हो सके। लेकिन बेटे ने पबजी गेम में दो लाख रुपये उड़ा दिए।

इसकी जानकारी पिता को तब मिली जब उन्होंने बेटे को बैंक से दो लाख रुपये निकालने को भेजा, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। इससे सभी परेशान हो गए। हर जगह तलाश करने के बाद परेशान पिता ने रैंबल पुलिस चौकी में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मामले का संज्ञान लेते हुए एसएचओ ने तहकीकात शुरू की। छानबीन में पता चला कि उक्त युवक दिल्ली में है। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर युवक से बात की और घर लौटने के लिए समझाया।
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल फोन - फोटो : पेक्सेल्स
पुलिस ने युवक के बैंक अकांउट को भी खंगाला, जिससे जानकारी मिली कि युवक ने दो लाख रुपये बैंक से निकाले हैं। आगे की जांच व पूछताछ में पता चला कि उसने सभी रुपये पबजी गेम में उड़ा दिए हैं।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में घर लौटे युवक ने परिजनों से माफी मांगी और दोबारा कभी पबजी खेलने से तौबा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PUBG
वहीं, पिता ने कहा कि बेटे से गलती हुई है। इसके साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मोबाइल पर गेम खेलने वाले बच्चों का अभिभावक खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें