जम्मू-कश्मीर में लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे है। ऊंचे इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली एतिहासिक मुगल रोड पर ताजा बर्फबारी के चलते मार्ग को अस्थाई रूप से यातायात के लिए बंद किया गया है। बारिश और बर्फबारी की सूरत में सर्दी में बढ़ोतरी होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Snowfall in J&K
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 6 दिसंबर तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। दिसंबर के पहले हफ्ते भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 4
Snowfall in J&K
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम लगभग साफ रहा। कश्मीर में मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। लेकिन 11 बजे के बाद मौसम खुल गया। दिनभर हल्की धूप खिली रही, लेकिन ठंडक का अहसास भी रहा।