फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस: 20 से 26 जुलाई तक सेना करेगी भव्य कार्यक्रम, द्रास में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बढ़ाएंगे जवानों का हौसला

Tue, 20 Jul 2021 08:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कारगिल युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तरी कमान इस बार कारगिल विजय दिवस सात दिन तक धूमधाम के साथ मनाने जा रही है। इसकी शुरूआत मंगलवार से होगी। उधमपुर और द्रास में सात दिन तक भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। द्रास में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिस्सा लेकर जवानों का हौसला बढ़ाएंगे। मंगलवार को उत्तरी कमान में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरी कमान प्रमुख वाईके जोशी गुजरात से भेजे गए हजारों कार्ड प्राप्त करेंगे। यह जानकारी उत्तरी कमान के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव नवनीत ने दी। उन्होंने बताया कि कारगिल पर हासिल की गई ऐतिहासिक जीत का जश्न इस बार बेहद खास होगा। कारगिल विजय दिवस को सेना भव्य तरीके से मनाने जा रही है। एलओसी और एलएसी पर तैनात सेना के जवानों का हौसला बढ़ाने और कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुजरात के एनसीसी कैडेट ने 17 जुलाई को 29,566 कार्ड उत्तरी कमान में भेजे हैं। कार्ड भेजने के लिए आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और एनसीसी निदेशक मेजर जनरल अरविंद कपूर भी मौजूद थे। यह कार्ड मंगलवार को उधमपुर पहुंच रहे हैं और इनको उत्तरी कमान प्रमुख वाईके जोशी दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्राप्त करेंगे। इन सभी कार्ड को सेना के जवानों और अधिकारियों को बांटा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
कारगिल विजय दिवस - फोटो : अमर उजाला

21 जुलाई बुधवार रात को ध्रुव ऑडिटोरियम में शौर्य बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें दिसंबर 2020 में सेना की तरफ से आयोजित मल्टी टैलेंट हंट के विजेता दस युवा देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम पेश करेंगे। जीत हासिल करने के बाद यह युवा पहली कार किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर कारगिल गीत का भी विमोचन किया जाएगा। कारगिल गीत का गायन पंजाबी गायक गीरीक अमन ने किया है। ऑपरेशन विजय को लेकर इस गीत को विशेष तौर पर तैयार किया है। संगीत का कार्यक्रम कारगिल के शहीदों को समर्पित होगा।
 

विज्ञापन

3 of 5
कारगिल युद्ध जीतने के बाद भारतीय सेना - फोटो : twitter

22 जुलाई को उत्तरी कमान में ध्रुव कारगिल राइड रवाना होगी। यह बाइक रैली विभिन्न हिस्सों से होकर 24 जुलाई को द्रास में संपन्न होगी। उधमपुर के साथ ही एक रैली नौशेरा से रवाना होगी। उधमपुर से परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय कुमार बाइक रैली को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इस दौरान उत्तरी कमान प्रमुख वाईके जोशी सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। वीरवार शाम को रैली श्रीनगर पहुंचेगी और फिर शुक्रवार सुबह द्रास के लिए रवाना हो जाएगी।

4 of 5
कारगिल विजय दिवस
25 जुलाई शाम को कारगिल वार मेमोरियल में शाम के समय भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र बॉलीवुड फिल्म शेरशाह का प्रीमियर होगा। यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी, लेकिन इसका खास प्रीमियर सेना के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कारगिल विजय दिवस - फोटो : amar ujala
यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बतरा की जीवनी पर आधारित है। इसमें विक्रम बतरा का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है। प्रीमियर में धर्मा प्रोडक्शन के 15 सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। इसके बाद 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कॉलेज-विश्वविद्यालयों में वैकल्पिक दिनों में ही लगेंगी क्लासेज, ऑनलाइन क्लासीज रहेंगी जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें