जम्मू-कश्मीर में कोरोना मरीजों की मौतों का आंकड़ा चार हजार के पार हो गया है। पिछले 24 घंटों में 34 मरीजों की जान संक्रमण से जाने के बाद अब तक मृतकों का कुल आंकड़ा शुक्रवार को 4026 पर पहुंच गया। 1723 नए संक्रमित मामले भी आए हैं। जम्मू संभाग से 599 व कश्मीर में 1124 संक्रमित नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा ब्लैक फंगस का भी एक और मामला प्रदेश में आया है। अब तक ब्लैक फंगस के 14 मामले प्रदेश में आ चुके हैं। प्रदेश में हुई 34 मरीजों की मौतों में 13 मरीजों की जान जम्मू संभाग व 21 की मौत कश्मीर में हुई है। जीएमसी जम्मू में तीन, जीएमसी डोडा में दो, जीएमसी कठुआ में दो, सैन्य अस्पताल सतवारी में दो, नारायणा अस्पताल कटड़ा में एक, उधमपुर सीएच में एक व दो मरीजों की मौत घर पर ही हुई है। वहीं एचएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में छह, स्किम्स जेवीसी बेमिना में दो, स्किम्स सौरा में दो, जेएलएनएम श्रीनगर में एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के गांदरबल जिला अस्पताल में एक, बांदीपोरा डीएच में दो, जीएमसी अनंतनाग में पांच व डीएच कुलगाम में दो मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नए मामलों की संभाग स्तर पर बात करें तो जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 165, उधमपुर में 53, राजोरी में 73, डोडा में 48, कठुआ में 22, सांबा में 25, किश्तवाड़ में 31, पुंछ में 95, रामबन में 75 व रियासी में 12 मामले आए हैं।
4 of 5
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर जिले में 303, बारामुला में 177, बडगाम में 128, पुलवामा में 138, कुपवाड़ा में 111, अनंतनाग में 72, बांदीपोरा में 48, गांदरबल में 37, कुलगाम में 88 व शोपियां में 22 नए मामले आए हैं।