फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulmarg Cable Car: गुलमर्ग में मौत से जीती 320 पर्यटकों ने जंग, सेना ने सभी को सुरक्षित बचाया

Mon, 25 May 2026 10:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम के बावजूद, फंसे हुए सभी पर्यटकों को सफलतापूर्वक नीचे उतार लिया गया। डीजीपी ने कहा कि लगभग 45 लोग जो शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट नहीं थे, उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर नीचे लाया गया। 
विज्ञापन
1 of 6
गुलमर्ग में अटकी केबल कार, आसमान में अटके सैलानी - फोटो : अमर उजाला
गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी के कारण फंसे सभी पर्यटकों को सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और एनडीआरएफ की संयुक्त बचाव मुहिम के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन

2 of 6
पर्यटकों को लेकर जाते जवान - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने बताया कि यह खराबी दोपहर करीब 1:20 बजे आई, जिससे केबल कार के केबिन पर्यटकों के साथ हवा में ही लटक गए।
 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी ने बचाव अभियान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले एसएचओ गुलमर्ग अपनी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद, हमने एसडीआरएफ की 14 टीमें भेजीं। बाद में, एक और टीम को इसमें जोड़ा गया, जिससे एसडीआरएफ टीमों की कुल संख्या 15 हो गई। 

4 of 6
जवानों से बात करते डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि आठ माउंटेन रेस्क्यू टीमें और नौ 'स्नो लेपर्ड' यूनिट भी तैनात की गई थीं। प्रभात ने आगे कहा कि एसडीआरएफ, भारतीय सेना और एनडीआरएफ के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस के बड़ी संख्या में जवानों ने इस बचाव अभियान में हिस्सा लिया।
 
विज्ञापन

5 of 6
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम के बावजूद, फंसे हुए सभी पर्यटकों को सफलतापूर्वक नीचे उतार लिया गया। डीजीपी ने कहा कि लगभग 45 लोग जो शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट नहीं थे, उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर नीचे लाया गया। कुल मिलाकर करीब 320 लोगों को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रसिद्ध गुलमर्ग गोंडोला फंसे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने की रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुलमर्ग में केबल कार खराब होने के बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत के आपदा प्रतिक्रिया बलों को कश्मीर के गुलमर्ग में हवा में फंसे 300 पर्यटकों को सुरक्षित बचाने के लिए बधाई। इस संकट की घड़ी में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से 65 केबल कारों से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालना सराहनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें