फिल्म 'बादशाहो' में एक खजाने का जिक्र किया गया है। खजाना जिसे इमरजेंसी के वक्त किले से निकालकर ले जाया गया। खजाना इतना था कि जिसने देखा या सुना वो दंग रह गया। इतना खजाना आखिर आया कहां से था। जिस खजाने को लूटा गया, वह उस किले में कब और कैसे पहुंचा। इसे लेकर भी कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। इन कहानियों की मानें तो इस खजाने को जमा करने वाले राजा मानसिंह थे।
विज्ञापन
अकबर से छिपाकर इस किले में लाया जाता था ये खजाना
2 of 8
जयगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल यह कहानी जयपुर के पूर्व राजघराने और जयगढ़ किले से जुड़ी है। कहा जाता है कि राजा मानसिंह प्रथम ने इस खजाने को जमा किया था। यह खजाना वे लड़ाइयों में जीत कर लाते और अकबर से छिपाकर यहां जमा करते थे। धीरे धीरे यह खजाना अकूत दौलत के रूप में जमा हो गया।
विज्ञापन
मानसिंह ने अकबर से की थी ये संधि
3 of 8
mansing
खजाने की दूसरी कहानी की मानें तो खजाने का संबंध अकबर और मानसिंह के बीच एक संधि से जुड़ा है। कहा जाता है कि दोनों के बीच एक अलग तरह की संधि थी। मानसिंह अकबर के लिए लड़ाई करन जाते थे। सेनापति के रूप में वे अकबर की सेना की कमान संभालते, जिन राज्यों पर आक्रमण करते और उन्हें जीतते, उन राज्यों की सत्ता अकबर के हाथ में जाती और उनका खजाना मानसिंह को मिलता।
अफगानिस्तान से जीता था ये खजाना!
4 of 8
जयगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
कुछ लोगों का कहना है कि मानसिंह ने अकबर की तरफ से अफगानिस्तान में युद्ध किए थे। उन्होंने अफगानिस्तान और दूसरे कई राज्यों को जीता था। इस जीत के बाद जो खजाना हासिल किया, वो लाकर जयगढ़ में गाड़ दिया। मानसिंह के इस खजाने की चर्चा जोरों से चलने लगी थी।
विज्ञापन
अंग्रेजों को भी पता था इस खजाने के बारे में
5 of 8
खजाना
- फोटो : फाइल फोटो
इमरजेंसी के समय खजाने को तलाशने के लिए कवायद तो बाद में शुरू हुई थी। उससे पहले ब्रिटिश शासन काल में भी इस खजाने को लेकर चर्चाएं जोरों पर हुई थीं। जानकारी होने के बावजूद अंग्रेजों ने इस खजाने को तलाशने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
तो क्या अभिशप्त था खजाना
6 of 8
फाइल फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
खजाने से जुड़ा एक अफसाना और भी है। यह अफसाना खजाना ले जाया जाने के बाद का है। कहा जाता है कि इस खजाने को अभिशप्त कर रखा गया था। कहा जाता है कि यह खजाना परेशानी के समय में जनता के लिए रखा गया। यदि कोई इसका उपयोग अपने व्यक्तिगत काम के लिए या लालच के लिए करता तो उसका विनाश होगा।
विज्ञापन
क्या! दिल्ली ले जाया गया था ये खजाना
7 of 8
बादशाहो
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि उस वक्त जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग सील कर सेना के ट्रकों में भरकर खजाने से निकाला धन दिल्ली ले जाया गया, लेकिन अधिकारिक तौर पर किसी को नहीं पता कि इस कार्यवाही में सरकार के कौन कौन से विभाग शामिल थे और किले से खुदाई कर जब्त किया गया धन कहां ले जाया गया। इन्ही किस्सों को फिल्म 'बादशाहो' में दिखाया है।
फिल्म 'बादशाहो' में इस खजाने तलाशने और जब्त करने की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में इलियाना डिक्रूज, अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। इलियाना पूर्व महारानी गायत्री देवी जैसा किरदार निभाती नजर आई हैं।