फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीमो शाह का शहंशाह जैसा शाही स्वागत, देखिए तस्वीरों में

Fri, 21 Jul 2017 03:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
अमित शाह का जयपुर में स्वागत - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय दौरे पर आज जयपुर पहुंचे। शाह के स्वागत पर यूं लगा कि जयपुर ही उनके अभिनंदन के लिए उमड़ पड़ा। कई नजारे देखने को मिले, अमिट यादें भी सजोईं गई। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक, हर जगह भव्य और यादगार स्वागत हुआ। पार्टी के उच्च पदाधिकारी से लेकर इकाई कार्यकर्ता तक सभी जुटे रहे।

तीन दिन के इस दौरे में अमित शाह प्रदेश में पार्टी की स्थिति पर गौर करेंगे। किस तरह का पार्टी और संगठन को और मजबूत किया जा सके, इसे लेकर बैठकें होंगी। माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठकें महत्वपूर्ण रहेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

अगवानी के लिए सीएम पहुंची एयरपोर्ट

2 of 5
सीएम वसुंधरा राजे भाजपा अध्यक्ष शाह का स्वागत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक शाह सुबह करीब 10.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी व राज्य के कई केबिनेट मंत्री मौजूद रहे। इसके बाद शहर में आठ स्थान पर उनका स्वागत किया जाएगा व एयरपोर्ट से उन्हें भाजयमो के कार्यकर्ता एस्कोर्ट किया। इस दौरान विधायकों, सांसदों सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों तक से उनकी मीटिंग का कार्यक्रम तय है।
विज्ञापन

रंग दिया पूरा शहर

3 of 5
अमित शाह का जयपुर में स्वागत - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह के दौरे को देखते हुए जयपुर को भाजपा ने पोस्टरों और बैनरों से रंग दिया है। यहीं नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह सहित कई प्रमुख नेताओं के कटआउट शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए है। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर ​लंबे समय से तैयारियां की जा रही है।

एक रंग के परिधानों में पहुंची महिलाएं

4 of 5
एक रंगत के परिधानों में पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट के बाहर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क के दोनों ओर अमित शाह के स्वागत के लिए खड़े दिखाई दी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एक ही रंग के परिधानों में सज धज कर मौजूद थी। एक रंग के परिधान पहने इन महिला कार्यकर्ताओं ने शाह का परंपरागत ढंग से ​तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद जेएलएन सर्किल से लेकन डब्लयूटीपी और भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक शाह का फूल बरसाकर और नारे लगाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग मिलने को आतुर, टीका लगाया, तो फूलों की वर्षा की

5 of 5
अमित शाह का जयपुर में स्वागत - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह से लोग मिलने को आतुर दिखे। कोई टीका लगा रहा था, तो कोई उन पर पुष्प वर्षा कर रहा था। वहीं अमित शाह ने इसी बीच गांधी सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प भी अर्पित किए। यहां रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इनमें कालबेलिया नृत्य विशेष रहा। इसके बाद भाजपा कार्यालय में उन्होंने ई लाइब्रेरी का उद्घाटन  भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें