साल 2107 का अंतिम दिन...आपकों बतातें हैं ऐसे वीडियो जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इन वीडियो में लव, धोखा और शर्मिंदगी की ऐसी घटनाएं सामने आईं जो राजस्थान में हर किसी को हैरत में डाल गई। सबसे पहले बात करते हैं जोधपुर स्थित चौपासनी रोड पर स्थित एक यूनानी डॉक्टर से जुड़े वीडियो की। अक्टूबर की शुरुआती सप्ताह में सामने आए इस वीडियो में प्रताप नगर थाना इलाके में क्लीनिक चलाने वाला डॉक्टर क्लीनिक पर आने वाली महिला मरीज से अश्लील हरकतें करते दिखा। इस संबंध में प्रतापनगर थाने में शिकायत भी दी गई।
भोजन थाली परिक्रमा मेले में परोसी गई अश्लीलता
2 of 5
viral video
- फोटो : amar ujala
23 अगस्त से 28 अगस्त तक भरतपुर जिले के कामां में प्रसिद्ध भोजन थाली परिक्रमा मेला आयोजित किया गया। मेले में एक महिला द्वारा हाथ में मटका लेकर अश्लील नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें डांसर ने मटके से अपने ऊपर कई बार पानी डाला। झीने कपड़े पहने इस महिला को देख कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कई लोग शर्मिंदा भी हुए।
आॅपरेशन थियेटर में उलझते रहे डॉक्टर, टेबल पर मरीज तड़पती रही
3 of 5
viral video
- फोटो : amar ujala
अगस्त महीने के अंत में जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल का वीडियो वायरल हुआ। इसमें दिखा कि डिलीवरी के लिए आॅपरेशन थिएटर में टेबल पर लेटी प्रसूता दर्द से करहाती रही और वहां मौजूद दो चिकित्सक आपस में लड़ते रहे। चिकित्सकों की आपसी लड़ाई और वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ का झगड़े का परिणाम ये हुआ कि नवजात की मौत हो गई।
सड़क पर आवारा सांड मौत बनकर आया
4 of 5
viral video
- फोटो : amar ujala
जुलाई में वीडियो वायरल हुआ, इसमें एक सांड ने बाइक सवार को ऐसी टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा राजस्थान के श्रीगंगानागर जिले में हनुमानगढ़ रोड पर विश्वास विद्या मंदिर के सामने हुआ। जिसमें 65 वर्षीय स्थानीय निवासी सतीश तलवार की मौत हो गई। सतीश तलवार बाइक पर हनुमानगढ़ रोड से गुजर रहे थे। तभी वहां कुछ देर से खड़ा एक आवारा सांड दौड़ता हुआ आया और बाइक पर आ रहे सतीश को जोरदार टक्कर मार दी।
दिसम्बर के शुरुआती सप्ताह में लव जिहाद के नाम पर हत्या करने का वीडियो वायरल हुआ। घटना के बाद राजस्थान के राजसमंद शहर में तनाव फैल गया है। वीडियो में एक शख्स अन्य व्यक्ति को बेरहमी से धारदार हथियार से मार रहा था। आरोपी का नाम शंभूलाल रैगर और मृतक का नाम अफराजुल सामने आया। आरोपी ने मारने के बाद शव पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।