फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिये कहां है लैला-मजनू की मजार जहां हर साल लगता है प्रेमी जोड़ों का मेला

Thu, 08 Feb 2018 11:56 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
laila majnu
हिंदी फिल्मों के गीतों में आपने अटूट प्रेम करने वाले लैला और मजनू का जिक्र जरूर सुना होगा, मगर इनकी प्रेम कहानी की पृष्ठभूमि से ज्यादातर लोग मुखातिब नहीं होंगे। आखिर जिनके प्यार की मिसालें दी जाती हैं, वो लैला-मजनू आखिर थे कौन, कहां से थे और कैसी थी उनके प्यार की कहानी, ये जानने के लिए इस वक्त से बेहतर और क्या हो सकता है।
विज्ञापन

यहां है लैला-मजून की मजार

2 of 6
laila majnu
राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित अनूपगढ़ तहसील में लैला-मजनू की मजारें कई वर्षों से प्रेम और धार्मिक आस्था का प्रतीक होने के चलते लोगों को भाईचारे और सद्भाव से रहने की सीख देती हैं। यहां और भी कई बातें हैं, जो लोगों को आनंदित व रोमांचित करती हैं।
विज्ञापन

हर साल जून में लगता है मेला

3 of 6
laila majnu
हर साल जून माह में यहां लैला-मजनू मेला भी लगता है, जहां बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़े अपने अपने प्यार की सलामती की दुआएं मांगने आते हैं और मजार के सामने मत्था टेककर जीवनभर एक दूजे का साथ निभाने की कसमें भी खाते हैं।

प्यार में सफल नहीं हुए तो यहां आकर दे दी थी जान

4 of 6
laila majnu
लैला-मजनू जीते जी एकदूजे के कभी न हो सके। कालांतर के किस्सों पर गौर करें तो बताया जाता है कि लैला और मजनू ने अपने प्यार में विफल होने पर राजस्थान के इसी गांव में आकर अपनी जान दे दी थी। दोनों की मौत हो जाने के बाद गांववालों ने उन्हें एकदूसरे के पास ही दफना दिया था।
विज्ञापन

लैला के भाई ने मार डाला था मजनू को

5 of 6
laila majnu
बताया जाता है कि लैला-मजनू पाकिस्तान से थे, जहां सिंध में अरबपति शाह अमारी के बेटे कैस उर्फ मजनू और लैला नाम की गरीब लड़की को आपस में प्रेम हो गया था। कुछ लोगों का मानना है कि लैला के भाई को जब दोनों के प्यार का पता चला, तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ और आखिर उसने निर्ममता से मजनू की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजनू की कब्र के पास ही लैला ने भी दे दी थी जान

6 of 6
laila majnu
लैला को जब इस बात का पता चला तो वह मजनू के शव के पास पहुंची और वहीं उसने खुदकुशी करके अपनी जान दे दी। कहने वाले ये भी कहते हैं जब दोनों के परिवार वालों और समाज ने उनके प्यार को नहीं अपनाया तो दोनों ने इससे तंग आकर अपनी जान दे दी थी। यह भी कहा जाता है कि लैला-मजनू घर से भाग गए थे और राजस्थान के इस रेगिस्तानी इलाके में आ पहुंचे जहां प्यास से इन दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें