फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिया गैंग को पुलिस ने घेरा, दोनों तरफ से जमकर फायरिंग, ये कुख्यात बदमाश ढेर

Thu, 08 Feb 2018 11:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
सिरदर्द बन चुके हरिया गैंग को पुलिस ने बुधवार देर रात घेर लिया। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। अलवर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि एनकाउंटर फरीदाबाद के नजदीक रात्रि करीब दो बजे हुआ है। एनकाउंटर में अलवर पुलिस व हरियाणा पुलिस की टीमें सम्मलित थीं। पुलिस के अनुसार अरुण गुर्जर के साथ गैंग का सरगना पवन उर्फ हरिया गुर्जर व दो बदमाश और मौजूद थे।
विज्ञापन

राजस्थान-हरियाणा बार्डर पर वारदातें

2 of 5
एसपी राहुल प्रकाश
हरिया गैंग हरियाणा और राजस्थान बॉर्डर से लगते अलवर सहित कई क्षेत्रों में लगातार वारदातों का अंजाम दे रहा है। इसी के चलते अलवर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर इस गैंग को पकड़ने की कार्रवाई प्रारंभ की गई थी। ये टीम बीते कई दिनों से हरिया गैंग के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस के दबाव के चलते ये हरिया गैंग लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी। लेकिन बुधवार रात्रि गैंग का पीछा करने के दौरान अरुण गुर्जर व हरिया ने फायरिंग प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन

27 लाख की लूट को दिया था अंजाम

3 of 5
फाइल फोटो।
बीती पांच फरवरी को अलवर के नीमराना में हरिया गैंग ने एक बड़ी लूट को अंजाम दिया था। नीमराना के कृष्णा टावर में दिनदहाड़े हरिया गैंग ने एक ज्वैलर्स व किराना व्यवसायी से 25 लाख के गहने और करीब दो लाख रुपए नकद लूट लिए थे। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस गैंग के सदस्यों की पहचान हो सकी थी। वहीं पुलिस की इस मामले में काफी किरकिरी भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाई थी।

हरिया का हट गया था नकाब

4 of 5
फाइल फोटो।
हरिया गैंग ने नीमराना में लूट की वारदात को अंजाम एएसपी कार्यालय से महज 150 मीटर दूर दिया। इस दौरान चारों बदमाशों ने व्यापारियों के पैर में गोली औ वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की। लेकिन वारदात के दौरान मुख्य सरगना हरिया का नकाब हट गया था जिसके बाद उनकी पहचान में आसान हो सकी। लेकिन वारदात के बाद पुलिस को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में लगी गोली

5 of 5
सीसीटीवी इमेज
पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि हरिया गैंग का मुख्य बदमाश अरुण गुर्जर बुधवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर के दौरान दोनों से फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस की गोली अरुण गुर्जर के सिर में लगी और वह मारा गया। लेकिन जब अरुण को गोली लगी तो पवन उर्फ हरिया गुर्जर सहित अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे हैं। अरुण गुर्जर को सिर में गोली लगी थी। पुलिस को अरुण के पास से दो पिस्टल, कारतूस व गाड़ियों की नंबर प्लेट मिली है। एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि अरुण गुर्जर पर दर्जनों आपाराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें