फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 19 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले 'नागरकोटी' के स्वागत में उमड़े हजारों फैन्स

Tue, 06 Feb 2018 11:43 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
कमलेश नागरकोटी - फोटो : फाइल फोटो
न्यूजीलैंड में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी देश के हीरो बन चुके है। इनमें से एक है तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी। वर्ल्ड कप फाइनल में महत्वपूर्ण दो विकेट चटकाने वाला जयपुर का यह गेंदबाद दिग्गज क्रिकेटरों की पसंद बन चुका है। कमलेश नागरकोटी वर्ल्ड कप जीतने के बाद आज जयपुर आ रहे है। उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में फैन्स जयपुर एयरपोर्ट के बाहर जमा होना शुरू हो गए है। 

 
विज्ञापन

आईपीएल में भी पाए करोड़ों

2 of 5
कमलेश नागरकोटी - फोटो : फाइल फोटो
वर्ल्ड कप में कमलेश ने अपनी गेंदबाजी की रफ्तार से सबकों चौंकाया है। 18 साल के तेज गेंदबाज ने अंड-19 वर्ल्ड कप में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है। इनकी गेंदबाजी से सभी हैरान हैं। अंडर-19 विश्व कप से आईपीएल में इंट्री मारने वाले कमलेश नागरकोटी इस श्रेणी में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनकी धारदार गेंदबाजी की को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा है।


 
विज्ञापन

150 की रफ्तार से चौंका देते हैं

3 of 5
कमलेश नागरकोटी - फोटो : फाइल फोटो
जयपुर के सिरसी रोड निवासी कमलेश की बॉलिंग की भारत के पूर्व किक्रेटर सौरभ गांगूली तारीफ कर चुके हैं। अंडर-19 विश्वकप में कमलेश ने अपनी रफ्तार से सभी को हैरान कर दिया था। कमलेश 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद डालते हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में जयपुर के कमलेश नागरकोटी ने 145 किमी. प्रति घंटा से अधिक गति की गेंदबाजी करके सबको चौंका दिया। नागरकोटी ने अपनी स्पीड का जलवा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वन-डे में दिखाया। मैच में एक बॉल तो नागरकोटी ने 149 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकी।

 

वीरू ने भी की थी तारीफ

4 of 5
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : SOCIAL MEDIA
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने नागरकोटी और दूसरे युवा गेंदबाज शिवम मावी की अपने ट्विटर हेंडल पर तारीफ की थी। सौरव गांगुली ने ट्वीट में कहा था कि इन दोनों युवा तेज गेंदबाजों पर नजर रखी जाए। उन्होंने अंडर-19 टीम में खेल रहे इन दोनों प्लेयर्स को सबसे तेज और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया। वहीं दूसरी तरफ पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी इन दोनों की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके थे। उन्होंने भी ट्विटर पर लिखा था कि यह सच है कि हमारे लड़कों की ओर से तेज गेंदबाजी की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने किया सेलिब्रेट

5 of 5
कमलेश का परिवार - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड कप फाइनल में कमलेश की गेंदबाजी को देखकर परिवार में जमकर खुशियां मनाई गई। कमलेश की अकेडमी के साथ ही घर पर भी सेलिब्रेशन किया गया। फैंस ने कमलेश के पिता को कंधों पर उठा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें