फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी काटने की अफवाहों पर मत जाओ, अपनी अकल लगाओ...देखो सच

विज्ञापन
1 of 7
अलवर के भिवाड़ी में हुई घटना के बाद कटी हुई चोटी दिखाता एक शख्स - फोटो : amar ujala
रेगिस्तान से शुरू हुईं चोटी काट ले जाने की अफवाहें अब दिल्ली तक पहुंच गई हैं, लेकिन सच्चाई जानोगे, तो चौंकने के बजाय हंसी आएगी। स्थिति यह है कि अब तो उत्तर भारत से रोजाना ऐसी ही अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। लेकिन अब हम आपको यहां 'अमर उजाला' द्वारा की गई पड़ताल के रू-ब-रू करवा रहे हैं।
विज्ञापन

पति को घर बुलाना था, इसलिए खुद ही काट लिए बाल

2 of 7
एक महिला की कटी हुई चोटी दिखाता व्यक्ति - फोटो : amar ujala
जोधपुर के लोहावट में एक महिला ने दावा किया कि रहस्यमय तरीके से उसके बाल काट लिए गए हैं। इससे गांव में हड़कंप मच गया था। बाद में इस महिला ने राज उगला कि उसका पति करीब एक महीने से घर नहीं लौट रहा था। इसलिए उसे बुलाने के लिए उसने बाल काट लिए और फिर रात को किसी व्यक्ति द्वारा आकर बाल काटने की अफवाह फैला दी। महिला का कहना है कि उसे विश्वास था कि यह बात सुनकर उसका पति डर जाएगा जाएगा और वह घर लौट आएगा।

यहां पढ़ें पूरी घटना
विज्ञापन

लंबे बालों से परेशान, ढूंढ लिया तरीका आसान

3 of 7
कोटा में पुलिस को कटी हुई चोटी दिखाते बालिका के परिजन - फोटो : amar ujala
इधर, कोटा के प्रेम नगर में किशोरी की चोटी कटने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, लेकिन इस घटना का सच भी लोगों के सामने आ गया। इस मामले की जांच कर रही प्रशिक्षु आरपीएस सीमा चौहान सच को सामने ले ही आई। किशोरी उगंता कुशवाह की चोटी किसी और ने नहीं, बल्कि खुद उसने ही काट ली थी। दरअसल बालिका अपने स्कूल में बच्चों द्वारा बालों पर कमेंट से परेशान थी।

अफवाह से पीछा छुड़ाने के लिए अपनाए अंधविशवास

4 of 7
अपने घर के बाहर मेहंदी से निशान बनाती एक महिला - फोटो : amar ujala
जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर में चोटी काट ले जाने की दर्जनों अफवाहों ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी। इसके बाद महिलाओं ने अंधविश्वास के चलते अपने घरों के बाहर दीवारों पर मेंहदी लगाना शुरू कर दिया था। ऐसे ही कहीं कहीं तो ग्रामीणों ने रातभर हाथ में लट्ठ लिए पहरा भी देना शुरू किया।
विज्ञापन

पति की मौजूदगी में चाय पीती महिला की कटी चोटी

5 of 7
एक महिला की कटी चोटी की तस्वीर मोबाइल में कैद करता एक शख्स,ऐसा करना भी अफवाह फैलाने का आसान तरीका है - फोटो : amar ujala
भीलवाड़ा में भी एक गजब का किस्सा सामने आया। यहां अपने घर में चाय पी रही एक महिला की पति की मौजूदगी में किसी ने उसकी चोटी काट ली। यही नहीं महिला चोटी काटे जाने के बाद बेहोश भी हो गई। खैर, अभी इस मामले की वास्तविकता जानने की को​शिश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दूध और शराब से किए छिड़काव

6 of 7
बाड़मेर के बालोतरा में खूब माना गया दूध से सुरक्षा का अंधविश्वास - फोटो : amar ujala
बाड़मेर जिले के बालोतरा में ऐसी अफवाहों के चलते ग्रामीणों ने दूध और शराब की धार के साथ पूरे गांव का चक्कर लगाते हुए एक रेखा तैयार की थी। ऐसा करने के पीछे ग्रामीणों का तर्क था कि इससे चोटी काटने वाला गांव के आसपास भी नहीं मंडराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तरह ली चुटकियां

7 of 7
सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरों को खूब शेयर किया - फोटो : amar ujala
चोटी काटने के पीछे की सच्चाईयां जो भी हो मगर इन अफवाहों के फैलते ही लोग सोशल मीडिया पर इन खबरों की चुटकियां लेने से पीछे नहीं रहे और समाज के एक तबके ने तो इन खबरों को आखिर ​मजाक उड़ाते हुए सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें