बैंगलुरू,दिल्ली,मुंबई और उत्तर प्रदेश पुलिस के यातायात नियमों को लेकर बनाए गए विज्ञापनों इन दिनों भले ही चर्चा का विषय बन रहे हों मगर इस दौड़ में जयपुर ट्रैफिक पुलिस भी कुछ कम नहीं है। सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस के ये विज्ञापन लोगों को खूब पसंद भी आ रहे हैं और साथ साथ ही पुलिस की क्रिएटिविटी की भी जमकर तारीफ हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
बुमराह को ट्रॉल करने के बाद से चर्चा में आ गई थी जयपुर पुलिस
2 of 5
traffic police jaipur
पिछले साल ही जयपुर ट्रैफिक पुलिस का एक विज्ञापन पूरे भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में चर्चा का विषय बन गया था जब उसमें भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन पोस्ट किया गया था। ट्रैफिक पुलिस की इस क्रिएटिविटी को यूजर्स की ओर से बहुत सराहना मिली थी।
विज्ञापन
हाईटेक होने के साथ साथ क्रिएटिव हो रही हमारी पुलिस
3 of 5
traffic police jaipur
जयपुर पुलिस भी डिजिटलाइजेशन के दौर में हाईटेक होने के साथ साथ किएटिविटी को भी अपना रही है। इससे ना सिर्फ लोगों और पुलिस के बीच एक अलग सा जुड़ाव बन रहा है बल्कि लोग ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरुक भी हो रहे हैं।
ड्रिंक एंड ड्राइव में 185 गाड़ियां जब्त
4 of 5
traffic police jaipur
जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने इस बार नए साल की रात को शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में 185 गाड़ियों को जब्त किया। शहर के पब्स,बार और रेस्त्रां से निकले कई युवा नशे में वाहन चलाते पाए गए जिसके बाद उनके लाइसेंस निरस्त करते हुए गाड़ियां जब्त कर ली गईं।
जानकारी के अनुसार इस बार पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले करीब 5 हजार वाहन चालकों पर कार्रवाई की वहीं रास्ते में गाड़ी खड़ी करके उत्पात मचाने और हुड़दंग करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।