इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का कंसर्ट मुंबई में 10 मई को होगा। इसको लेकर जबरदस्त क्रेज है। टिकट से लेकर अरेंजमेंट्स तक, सब परफेक्ट बनाने की प्लानिंग है। खबर यह भी है कि बीबर कॉफी विद करन में भी नजर आ सकते हैं।
बीबर अपने इस कंसर्ट के बाद इंडिया में घूमने भी निकलेंगे। इस दौरान वे दिल्ली—आगरा घूमते हुए जयपुर भी आएंगे। जयपुर में बीबर आमेर महल देख सकते है। देखा जाए तो राजस्थान की संस्कृति और स्थापत्य कला को नजदीक से देखने वालों में अकेले बीबर नहीं है। इससे पहले भी कई नामचीन हस्तियां राजस्थान आ चुके हैं। इनमें कोई शूटिंग के लिए आया तो कोई शादी के लिए।
Trending Videos
विज्ञापन
जैकी चैन ने आमेर में की थी कंगफू योगा की शूटिंग
2 of 6
जैकी चेन
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक साल पहले हॉलीवुड स्टार जैकी चैन जयपुर आए थे। जिस आमेर महल में बीबर के जाने की योजना है, उसी फोर्ट में जैकी चैन ने अपनी फिल्म कंगफू योगा की शूटिंग की थी। जैकी को लेकर उनके फैंस में भारी क्रेज देखने को मिला था। इस फिल्म में जैकी के साथ बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी नजर आए थे।
विज्ञापन
जेएलएफ में आई थी ओप्रा विन्फ्रे
3 of 6
ओप्रा विन्फ्रें
- फोटो : अमर उजाला
जानी—मानी टीवी एंकर ओप्रा विन्फ्रे वर्ष 2012 में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल हो चुकी है। इस दौरान विन्फ्रे ने जेएलएफ में अपनी बात रखी। इसके बाद उन्होंने सिटी पैलेस देखा। सिटी पैलेस में उनका परम्परागत तरीके से स्वागत किया तो वे राजस्थानी कल्चर से काफी प्रभावित हुई।
फैमिली के साथ आई थी मैडोना
4 of 6
मैडोना
- फोटो : अमर उजाला
जस्टिन बीबर की तरह ही लोग मैडोना के संगीत के भी दीवाने है। साल 2008 में मैडोना फैमिली और फ्रेंड्स के साथ उदयपुर आई थी। उन्होंने यहां पूरा वीक एंजॉय किया। मैडोना ने उदयपुर में साइट सीन भी किया। यहां के किले और मंदिर उन्हें काफी पसंद आए थे।
विज्ञापन
इस शादी ने बटोंरी थी सुर्खियां
5 of 6
एलिजाबेथ हर्ले
- फोटो : अमर उजाला
साल 2007 को में एलिजाबेथ हर्ली व अरुण नायर की शादी सुर्खियों में रही। इस जोड़े ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में राजस्थानी परम्पराओं के अनुसार शादी की। इस शादी पर कई शहरों में आयोजन हुए। इनमें नागपुर फोर्ट में संगीत समारोह और मेहरानगढ़ फोर्ट में एक दावत का आयोजन किया गया।
पॉप सिंगर कैटी पेरी और ब्रिटेन के कॉमेडियन रसेल ब्रैंड ने भी राजस्थान में आकर शादी की थी। उन्होंने शादी के लिए रणथम्भौर को चुना। शादी का जश्न रणथंभौर के अमान-ई खास रिसोर्ट में हुआ। इस शादी को कवर करने के लिए विदेशों से भी जर्नलिस्ट आए थे।