धीरे धीरे एक ग्लोबल इवेंट में शुमार होते जा रहे संस्कृति,कला,संगीत और अनेक चीजों से भरपूर पुष्कर मेले का क्रेज यूथ और विदेशी सैलानियों में काफी हद तक बढ़ रहा है। मेले के प्रति यूथ में क्रेज को लेकर कई कारण है इसलिए दूर दराज के शहरों से बड़ी संख्या में युवा यहां बरबस ही खिंचे चले आते हैं।
विज्ञापन
फैशन,म्यूजिक एंड स्पोर्ट्स करता है आकर्षित
2 of 7
पुष्कर मेला
पुष्कर मेले में जहां संस्कृति एवं साहसिक गतिविधियों का मिश्रण है, वहीं यहां म्यूजिक और फैशन के अलग अलग रंग भी सजते हैं। मेले में दुनिया के कोने कोने से आने वाले विदेशी सैलानी राजस्थान की ट्रेडिशनल ड्रेसेज पहने हुए आसानी से नजर आ जाएंगे वहीं भारतीय सैलानी विदेशी आउटफिट्स पहने घूमते हुए दिखाई पड़ते हैं। यहां के म्यूजिकल प्रोग्राम हर किसी को एक जगह पर जोड़ने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
एक ही जगह पर देखने को मिलती है सांस्कृतिक झलकियां
3 of 7
पुष्कर मेला
आधुनिक जमाने में जहां अब तीज त्यौहरों और मेलों में लोगों की भीड़ कम हुई है वहीं पुष्कर का मेला अपनी एक अलग पहचान लिए हुए है। मेले की खास बात ये है कि यहां राजस्थान की विभिन्न सांस्कृतिक झांकिया एक ही जगह पर देखने को मिल जाती है। हर साल कार्तिक मास में लगने वाले के दौरान आप यहां के स्थानीय लोगों,विदेशी सैलानियों को अलग अलग रंगों में रंगे हुए देख सकते हैं।
इंडो वेस्टर्न और ट्रेडिशनल म्यूजिक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
4 of 7
पुष्कर मेला
पुष्कर मेले में इस बार एक विशेष प्रकार की संकेत ध्वनि बनाई गई है, जिसे पुष्कर पुकार कहा जाता है। यह ध्वनि पूरे मेले के दौरान गूंजती रहेगी और इस मेले को एक अनूठी संगीतमय पहचान देगी। इसके अलावा यहां इंडो वेस्टर्न म्यूजिक की परफॉर्मेंस देने पुष्कर मेले में ट्रेडिशनल म्यूजिक के साथ साथ रॉक और जैज म्यूजिक की परफॉर्मेंस भी होगी। मेले में इस बार कई बैंड लाइव इन कॉन्सर्ट करेंगे जिनमें इंडियन ओशियन, कबीर कैफे, प्रेम जोशुआ की लाइव परफॉर्मेंस खास रहेगी।
विज्ञापन
वेस्टर्न और कल्चरल डांस
5 of 7
पुष्कर मेले की तस्वीर
मेले के पहले दिन जर्मनी की निना ने पोई डांस, वैनेजुएला के एलन ने कांटेक्ट बॉल डांस तथा रूस की सोनाटा ने परी नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में परम्परागत राजस्थानी वेशभूषा से सजी लगभग 200 बालिकाओं ने मंगल बेला के गान पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। विदेशी सैलाानियों में तो यहां खासतौर से राजस्थान का ट्रेडिशनल डांस देखने की काफी ललक रहती है। यहां कालबेलिया डांसर्स के साथ साथ विदेशी सैलानी भी थिरकते हुए नजर आ जाते हैं।
विज्ञापन
कैंपिंग,हॉट एयर बैलून से मिली खास पहचान
6 of 7
पुष्कर मेला
पुष्कर मेले की एक और खास बात ये है कि यहां भीड़ भाड़ में भी एडवेंचर लवर्स कुछ ना कुछ एडवेंचर्स खोज सकते हैं। जैसे की यहां हर कोई मेहमान हाॅट एयर बैलून की सवारी का अनुभव ले सकता है और यहां रेत के धोरों में स्थित टैट कैंप्स में नाइट स्टे करते हुए एक नए एडवेंचर का अनुभव प्राप्त कर सकता है। पुष्कर मेले में डेजर्ट बाइक रेस सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है।
पुष्कर मेले के दौरान कई तरह की पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है जिसमें कोई भी भाग ले सकता है। यहां विदेशी सैलानियों और स्थानीय लोगों के बीच मटका रेस, कबड्डी,फुटबॉल का जोरदार मुकाबला होता है जिसमें सभी को काफी दमखम दिखाना पड़ता है।