आसमान से बरस रही आफत से फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग की चेतावनी ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही राहत बचाव की टीमों की चिंताएं बढ़ा दी है। कई थाने भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
दिन-रात जुटे हुए हैं जवान, राहत कार्यों में बाधा डाल रही है बरसात
2 of 5
सेना जुटी बचाव में
गुजरात सीमा से लगते राजस्थान कई जिलों में हालात बद से बदतर हो चले हैं। प्रदेश के मारवाड़ क्षेत्र के जिलों पाली, जालौर, सिरोही में सैंकड़ों गांव जलमग्न हैं व हजारों लोगों का जनजीवन प्रभाावित हुआ है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीमें भी कर रही हैं दिन-रात एक
3 of 5
मुसीबत में लोग
स्थानीय प्रशासन के अतिरिक्त एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व सेना की कई टीमें प्रभावित जिलों में काम कर रही है। मारवाड़ व मेवाड़ के क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश बीते एक सप्ताह के दौरान नौ जान ले चुकी है।
बारिश और बहाव के चलते देर से ही सही, लेकिन मिल रही है मदद
4 of 5
एक-दूसरे की मदद करते लोग
बाढ़ में फंसे लोगों को तुंरत राहत मिल सके इसके लिए राज्य सरकार ने अपने वरिष्ठ मंत्रियों को प्रभावित जिलों का दौरा करने के लिए कहा है। साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस सबंध में पूरी रिपोर्ट भी तलब की है।
कंधे पर बैठाकर, बच्चों को पूरे दुलार के साथ बंधाई हिम्मत
5 of 5
हालात है गंभीर
बाढ़ प्रभावित जिलों में स्कूल बंद हैं, जबकि कई गांवों में तीन दिनों से बिजली गुल है। कई गांव जलमग्न है इसलिए वहां फंसे लोगों का अन्य क्षेत्रों से सम्पर्क कट गया है।