फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद परिवारों के लिए स्टूडेंट्स ने पॉकेटमनी यूं की खर्च

Sat, 25 Mar 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 3
शहीदों के परिजनों का सम्मान - फोटो : amar ujala
अजमेर के कॉलेज स्टूडेंट्स ने अपनी पॉकेटमनी का इस्तेमाल शहीद परिवारों के लिए किया है। इन स्टूडेंट्स ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर शहीदों का मान बढ़ाया।

दरअसल, राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज के स्टूडेंट्स ने अपनी पॉकेटमनी का इस्तेमाल करने के लिए कुछ अलग करने की सोची। इसी कड़ी में इन्होंने शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम को इन्होंने नाम दिया शहीद वन्दन-वीरांगना अभिनंदन समारोह। इसमें 35 शहीद परिवारों और 7 पूर्व सैनिकों को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

ताकि छात्रों में ​देशप्रेम की भावना जगी रहे

2 of 3
शहीदों के परिजनों का सम्मान - फोटो : amar ujala
छात्र अनिल कुमार ने बताया कि देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में जिस तरह से राष्ट्रविरोधी गतिविधियां चल रही हैं, उससे छात्रों में देशप्रेम का अभाव होने लगा है। यही सोचते हुए देश प्रेम का जज्बा स्टूडेंटस में जगाने और शहीदों का मान बढ़ाने के मकसद ये सम्मान कार्यक्रम हमने आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगद राशि और स्मृति चिन्ह दिए

3 of 3
शहीदों के परिजनों का सम्मान - फोटो : amar ujala
समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, जिला प्रमुख वंदना नोगिया बतौर अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि के रूप में कमाण्डेंट भरत वैष्णव मौजूद रहे। समारोह में शहीदों के 35 परिवारों और 7 भूतपूर्व सैनिकों को 5 हजार की नगद राशि, स्मृति चिन्ह व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्टूडेंटस ने भी देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें