पद्मावती का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। भव्य सेट और महंगे कॉस्ट्यूम के लिए संजय लीला भंसाली की फिल्में जानी जाती हैं। ऐसा ही कुछ आपको भंसाली की नई फिल्म 'पद्मावती' में देखने को मिलेगा। राजस्थान के इतिहास के कुछ अंश समेटे इस फिल्म की कहानी से लेकर किरदारों तक को राजसी रंग में रंगा गया है।
विज्ञापन
हर तरफ कॉस्ट्यूम की हो रही है चर्चा
2 of 5
फाइल फोटो।
किरदारों को राजसी लुक देने में डिजाइनरों का अहम योगदान है। एक दिसम्बर को रिलीज हो रही 'पद्मावती' के पोस्टरों के बाद ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को भव्य अंदाज में दिखाया गया है। गौरतलब है कि शाहिद कपूर महारावल रतन सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
इसलिए खास हैं सितारों के कॉस्ट्यूम
3 of 5
फाइल फोटो।
राजसी लुक सहेजे इस शाहिद कपूर ने इस किरदार के लिए चार माह तक मेहनत की है। जबकि उनके किरदार को सही लुक में लाने के लिए गेटअप का अहम रोल है। जहां कॉस्ट्यूम दिल्ली के डिजाइनरों रिंपल और हरप्रीत नरुला ने किए है। वहीं राजस्थान के जैविक फैब्रिक पर राजस्थान के 22 स्थानीय कारीगरों ने काम किया है। कॉस्ट्यूम पर किया गया बूटे का कार्य स्थानीय कारीगरों द्वारा किया गया है।
ड्रीम प्रोजेक्ट है भंसाली का
4 of 5
फाइल फोटो।
हालांकि राजस्थान में फिल्म रिलीज होगी या नहीं यह भविष्य तय करेगा। लेकिन संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के किरदारों को राजसी लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गौरतलब है कि 'पद्मावती' फिल्म शूटिंग के प्रारंभ से ही विवादों में रही है। राजस्थान की राजपूत करणी सेना ने फिल्म निर्माताओं पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
इसी के चलते राजस्थान में फिल्म शूटिंग नहीं हो सकी थी। जबकि फिल्म के पोस्टर को भी जलाकर विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया गया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।