गुजरात के सुदूर इलाके रण में होने वाले रणोत्सव की ही तरह एक और नमक के समंदर में एक महोत्सव शुरू होने वाला है। देश की सबसे बड़ी नमक की झील सांभर में इस महोत्सव में सैलानियों को राजस्थानी संस्कृति के साथ साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स, फूड और एंटरटेनमेंट के कई रंग देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
झील के किनारे होगी बाइक और कार रैली
2 of 6
sambhar rally
सांभर महोत्सव में नमक की इस बड़ी झील पर कार और बाइक रैली आकर्षण का केंद्र रहेगी जिसमें कुछ विंटेज कारों को भी रैली में शामिल किया जाएगा। यहां देशभर के नामी बाइकर्स और कार लवर्स जुटेंगे।
विज्ञापन
म्यूजिकल नाइट में मिलेंगी इतनी वैरायटी
3 of 6
feur estelle
सांभर महोत्सव के तहत यहां खुले आसमान के नीचे संगीत से भरी शाम यानी म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन होगा। नाइट में फोक म्यूजिक कलाकारों के साथ साथ रॉक और फ्यूजन सिंगर्स आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जानकारी के अनुसार महोत्सव में अग्निकुला फ्यूजन बैंड, डीनो बंजारा, हसीन वारसी, जसलीन मठरु, राहुल रंजन, सागरिका देब, अफ्रीका का इंटरनेशनल फ्यूजन बैंड फराफी, कोका स्टूडियो फेम ओमप्रकाश राणा जैसे इंडियन और इंटरनेशनल कलाकार प्रस्तुतियां देंगे, वहीं मिस्त्र की बैले डांसर्स आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
खुले आसमान में एडवेंचर स्पोर्ट्स रहेगा खास
4 of 6
adventure sports in sambhar
इवेंट कोआॅर्डिनेटर ललिता कुच्छल ने बताया कि सैलानियों के लिए सांभर झील पर एक काइट फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा जो सैलानियों के बीच भारत में काफी लोकप्रिय भी है। इसके अलावा यहां ऊंट की सवारी, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून जैसे कई एडवेंचर स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित होंगे।
विज्ञापन
महोत्सव को दी जाएगी राजस्थानी थीम
5 of 6
sambhar mahotsav 2018
तीन दिवसीय महोत्सव को राजस्थानी थीम दी गई है जिसमें हैंडीक्राफ्ट व स्थानीय कलाकृतियों की भी स्टॉल लगाई जाएंगी। जयपुर आर्ट समिट के फाउंडर शैलेन्द्र भट्ट भी इस उत्सव में देश-विदेश के कलाकारों की पेंटिंग एवं लाइव आर्ट का प्रदर्शन करेंगे।
सांभर झील देखने आने वाले पर्यटकों का ग्राफ साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है। क्योंकि यहां का खुला वातावारण पर्यटकों को काफी भाता है। सांभर झील पर्यटकों के साथ साथ बॉलीवुड की नजरों में काफी हद तक बैठ चुकी है जिसका उदाहरण यहां फिल्माई गई दिल्ली-6, पीके जैसी फिल्में हैं। फिलहाल यहां रितिक रोशन स्टारर 'सूपर 30' फिल्म के सीन भी फिल्माए जाएंगे और रितिक इन दिनों सांभर में ही शूट कर रहे हैं।