गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह राजस्थान में भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर राज्यपाल कल्याण सिंह ने झंडारोहण किया। समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थी। राज्यपाल ने परेड़ की सलामी ली। घने कोहरे के बीच आयोजित इस समारोह में उत्साह देखते ही बन रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन
साकार हुई सांस्कृतिक एकता
2 of 5
नृत्य की बेहतर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया
- फोटो : Amar Ujala
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एकता साकार हो उठी। मयूर नृत्य, डांडिया, तेलंगाना नृत्य, बंगाली जनजाति नृत्य की बेहतर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
घूमर पर हुए मंत्रमुग्ध
3 of 5
परम्परागत घूमर
- फोटो : Amar Ujala
कार्यक्रम के दौरान परम्परागत घूमर भी हुआ। गौरतलब है कि पद्मावत फिल्म के घूमर को लेकर विवाद हो रहा है। इस बीच जब यहां परम्परागत घूमर पर डांस की प्रस्तुति दी तो विवादित घूमर की भी चर्चा दर्शकों में शुरू हो गई।
आजादी के तरानों से गूंजा स्टेडियम
4 of 5
bharatpur
- फोटो : Amar Ujala
मयूर डांस की प्रस्तुति ने दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। स्टेडियम में भरतपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों के 1200 छात्र-छात्राओं और 120 लोक कलाकारों ने कोरियोग्राफर भानू भारती के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा‘, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर न हम पे डालो सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी‘ और ‘अरूण यह मधुमय देश हमारा‘ जैसी राष्ट्रभक्ति की स्वरलहरियों से लोहागढ़ स्टेडियम गूंज उठा।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कलाकारों ने शारीरिक सौष्ठव का भी प्रदर्शन किया। उनके अनूठे कारनामों को देख लोगों ने जमकर तालियां बजाई। हाडीरानी महिला बटालियन, 14वीं बटालियन आरएसी, पंजाब पुलिस, जिला पुलिस भरतपुर, जीआरपी, एसडीआरएफ और ईआरटी, करागृह, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड भरतपुर, एनसीसी, शारीरिक प्रशिक्षण, एसपीसी और स्काउट गाइड के एक-एक प्लाटून ने परेड में भाग लिया। परेड में आर्मी बैण्ड ने भी भाग लिया।