फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीट 2017: पेपर लीक होने की अफवाहों के बीच धरा गया 'मुन्नाभाई'

Sun, 11 Feb 2018 01:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
reet 2017
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट के पेपर आउट होने की अफवाह खूब फैल रही है। कल से ही सोशल मीडिया पर पेपर कथित तौर पर वायरल हो रहे हैं।  
विज्ञापन

खोदा पहाड़ निकला चूहा

2 of 5
Whatsapp
रीट-2017 का पेपर वायरल होने की खबरों पर उस समय विराम लग गया जब खुद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की विशेषाधिकारी  प्रिया भार्गव ने इन सब बातों से पर्दा उठाया और आधिकारिक पुष्टि की। 
 
विज्ञापन

2011 का पेपर कर हुआ 'आउट'

3 of 5
reet 2017
दरअसल, जो पेपर सोशल मीडिया पर आउट हुआ था वो साल 2011 में आयोजित हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र था।  प्रिया भार्गव ने बताया की किसी ने साल 2011 का पेपर वॉट्सएप पर वायरल किया जिसे लोगों ने आज हो रही परीक्षा का पेपर बताकर लीक होने की अफवाह फैला दी। 

यहां धरा गया 'मुन्नाभाई'

4 of 5
bluetooth
पेपर आउट होने  अफवाहों के बीच आज अलवर जिले के बहरोड में एक छात्र ब्लूटूथ से नकल करते हुए पकड़ा गया। बहरोड के पीजी कॉलेज में आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक छात्र को मोबाइल और ब्लूटूथ के साथ टिपाई करते हुए पकड़ा जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान महिला पर गिरी ईंट फिर भी दिया एग्जाम

5 of 5
reet 2017
जयपुर के मुरलीपुरा में आज रीट की परीक्षा दे रही महिला अभ्यथी के सिर पर ईंट गिर गर्ई जिससे उसके सिर में चोट आ गई। महिला को परीक्षा केंद्र पर ही तुरंत उपचार दिया गया जिसके बाद महिला ने भी हिम्मत दिखाते हुए परीक्षा देना जारी रखा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें