फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो शंभूलाल ने 'लव जिहाद' के नाम पर इसलिए दिखाई दरिंंदगी ताकि खुद का ये कारनामा छुपा सके

Sun, 14 Jan 2018 10:55 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
viral video
राजसमंद में लव जिहाद के नाम पर हुई दरिंदगी की मूल वजह का खुलासा खुद मुख्य आरोपी शंभूलाल ने कर दिया है। दरअसल खुद को जिहादियों का दुश्मन बताने वाला शंभू लाल इस हत्या को अंजाम देकर अपने काले कल पर सफेद कालिख पोत देना चाहता था।
विज्ञापन

बंगाली युवती से थे अवैध संबध

2 of 5
Shambhulal Regar
बताया गया है कि शंभूलाल के पश्चिम बंगाल निवासी एक युवती से अवैध संबध थे जिसके बारे में यहां रह रहे दो बंगाली मजदूरों अज्जू और बल्लू को भी मालूम था। इलाके में अच्छाई का नकाब ओढ़े शंभू को इस बात का डर था कि कहीं अज्जू और बल्लू ने उसके अवैध संबधों के बारे में सबसे कह दिया तो उसकी बिरादरी और इलाके में उसकी बदनामी हो जाएगी। 
 
विज्ञापन

बंगालियों में खौफ पैदा करना चाहता था ताकि वो भाग जाएं

3 of 5
फाइल फोटो
शंभू नृशंस हत्याकांड को अंजाम देकर यहां रह रहे बंगाली मजदूरों में खौफ पैदा करना चाहता था ताकि वो यहां से भाग जाएं और उसके इस राज से कभी पर्दा ही ना उठ पाए जिसमें वो आज लगभग कामयाब भी हुआ। 

पुलिस ने तैयार की 413 पन्नों की चार्जशीट

4 of 5
rajsamand live murder
राजसमंद ने इस हत्याकांड के 36 दिन बाद 413 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है जिसमें शंभूलाल के बयान दर्ज हैं और 70 के करीब सबूत भी पुलिस के पास हैं। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में उपयोग ली गई गेंती,पेट्रोल की खाली बोतल,माचिस,मोबाइल,वाहन आदि चीजें जुटाई हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच की रिपोर्ट भी सबूत के नाम पर काफी अहम साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शंभू ने राष्ट्रपति,पीएम और बाबा रामदेव को भी लिखे थे पत्र

5 of 5
baba ramdev
शंभूलाल पर भड़काउ वीडियो देखने के बाद नफरत इस कदर हावी हो चुकि थी कि उसने वारदात को अंजाम देने से पहले देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और योग गुरू बाबा रामदेव को 30 नवंबर के दिन पत्र भी लिखे थे और अपने 15 वर्षीय के हाथों यूनियन बैंक को भेजे थे। बैंक मैनेजर को जब हत्याकांड का पता चला तो उन्होनें पुलिस को ये पत्र सौंप दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें